पिता को याद कर Hina Khan का टूटा दिल, सोशल मीडिया पर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

हिना खान ने पिता के निधन को 4 साल होने पर सोशल मीडिया पर दुख बयां किया है। एक्ट्रेस पिता की कमी महसूस कर भावुक हो गई हैं।

hina khan

hina khan File Photo

हिना खान की गिनती उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में होती है, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ नहीं छुपातीं। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ भी तस्वीरें शेयर करती हैं और बॉयफ्रेंड के साथ भी फोटो या वीडियो पोस्ट करने से नहीं कतरातीं। हिना खान ने अपनी जानलेवा बीमारी को लेकर भी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है। वहीं, इस बार हिना खान सोशल मीडिया पर इमोशनल होते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का दिल बुरी तरह से टूट गया है।

हिना खान पिता को याद कर हुईं भावुक

हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हिना ने अपना दर्द बयां किया है। ये पोस्ट उनके लिए तो इमोशनल है ही, साथ ही फैंस भी इसे देख भावुक हो सकते हैं। दरअसल, हिना खान ने ये पोस्ट अपने पापा के लिए शेयर किया है जो 4 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। आपको बता दें, बीते दिन हिना खान के पिता की डेथ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर एक्ट्रेस बेहद इमोशनल हो गईं।

हिना खान के पिता के निधन को हुए 4 साल

हिना खान ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में हिना अपने पिता के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 20 अप्रैल, इसी दिन।’ इसके बाद हिना खान ने दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘आज 4 साल हो गए पापा।’ आपको बता दें, हिना खान अपने पापा के बेहद करीब थीं। वो अक्सर पिता के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आती थीं।

पोस्ट शेयर कर हिना ने जताया दुख

अपनी कैंसर से जंग के बीच भी हिना खान ने कई बार पिता को याद किया है। अब पिता की डेथ एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस खुद को संभाल नहीं पाईं और वो उन्हें याद कर बेहद दुखी हो गईं। हिना खान का पोस्ट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें अपने पापा की कमी कितनी खलती होगी। जब ये दिन आता होगा, तो पापा को याद कर एक्ट्रेस का क्या हाल होता होगा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ