Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) से जुड़े 200 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में आरोपी के रूप में नामजद एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को दिल्ली पुलिस ने तीसरा समन जारी किया जिसके तहत एक्ट्रेस आज ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंची हैं।
पूछताछ के लिए पहुंचीं एक्ट्रेस
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पहले एक्ट्रेस को 12 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि एक्ट्रेस ने उस दिन अपने काम का हवाला देते हुए कुछ और समय की मांग की। जिसे दिल्ली पुलिस ने मान भी लिया। अब नए समन के अनुसार एक्ट्रेस को आज पेश होना था और तय समयनुसार एक्ट्रेस पहुंच गईं।
इस मामले में फंसी हैं एक्ट्रेस
तिहाड़ जेल के अंदर से ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा चलाए जा रहे जबरन वसूली रैकेट के सिलसिले में दिल्ली पुलिस जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ करना चाहती है।आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर संग अपने रिश्ते और लेन देन के आरोपों में एक्ट्रेस मुश्किलों में घिरी हैं। जैकलीन ही नहीं बल्कि इस विवाद की गाज नोरा फतेही (Nora Fatehi) पर भी गिरी। नोरा को भी कई बार पूछताछ के लिए अधिकारियों के सामने पेश होना पड़ा है।
पहले भी हो चुकी है पूछताछ
आपको जानकारी के लिए बता दें ED ने दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर पर कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग(Money Laundring) का मामला दर्ज किया था। ईडी (ED) इससे पहले एक्ट्रेस का 30 अगस्त और 20 अक्टूबर, 2021 को बयान दर्ज किया गया था। शुरुआत में तो एक्ट्रेस ने सुकेश संग किसी भी प्रकार के संबंध होने से इंकार किया था। हालंकि बाद में गिफ्ट्स लेने की बात कबूली।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines