जैकलिन फर्नांडीस की मां किम फर्नांडीस के अंतिम संस्कार से कुछ वीडियो सामने आ रहे हैं। अभी जैकलिन और उनके पिता एलरॉय फर्नांडीस को अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए श्मशान घाट जाते हुए देखा गया था। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी इनको सहारा देने और गम बांटने पहुंचे हैं। वहीं, अब एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जैकलिन फर्नांडीस के पिता अपनी पत्नी को अंतिम विदाई देकर लौटते हुए नजर आ रहे हैं।
पत्नी को अंतिम विदाई देकर भावुक हुए जैकलिन के पिता
एलरॉय फर्नांडीस इस दौरान बेहद इमोशनल दिख रहे हैं। उनकी आंखों से गम आंसुओं के जरिए बह रहा है। पत्नी का अंतिम संस्कार करने के बाद वो खुद को संभाल नहीं पा रहे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जैकलिन फर्नांडीस के पिता को कुछ लोग मिलकर संभाल रहे हैं। कोई उनका हाथ पकड़कर उन्हें सीढ़ियों पर सहारा दे रहा है, तो कोई उन्हें संभालते हुए कार तक लेकर जा रहा है।
रोते हुए श्मशान से लौटे जैकलिन के पिता
आंखों पर ग्लास लगाकर एलरॉय फर्नांडीस अपना दुख छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। फिर भी उनके चेहरे पर पत्नी को खोने का गम साफ झलक रहा है। वो अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब सब अंतिम क्रियाएं करने के बाद उनका अपनी कार से वापस लौटते हुए वीडियो सामने आया है। हालांकि, जैकलिन को अभी तक बाहर आते हुए नहीं देखा गया है।
यह भी पढ़ें: जैकलिन फर्नांडीस की मां के पार्थिव शरीर का वीडियो आया सामने, अंतिम विदाई देने पहुंचीं एक्ट्रेस
फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
जैकलिन फर्नांडीस अपनी मां के बेहद करीब थीं और अब उन्हें खोकर एक्ट्रेस का क्या हाल होगा? ये सोचकर फैंस को भी एक्ट्रेस की चिंता हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस किम फर्नांडीस को श्रद्धांजलि देते हुए, एक्ट्रेस और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। हर कोई जैकलिन फर्नांडीस के मां के निधन की खबर सुनकर दुखी है। एक्ट्रेस के घर में मातम पसर गया है।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 mins agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
22 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines