जैकलिन फर्नांडीस की मां के पार्थिव शरीर का वीडियो आया सामने, अंतिम विदाई देने पहुंचीं एक्ट्रेस

जैकलिन फर्नांडीस की मां किम के निधन की पुष्टि हो गई है। एक्ट्रेस की मां के पार्थिव शरीर का वीडियो सामने आया है।

Jacqueline Fernandez Mother Kim

Jacqueline Fernandez Mother Kim File Photo

जैकलिन फर्नांडीस की मां किम फर्नांडीस के निधन की अभी-अभी खबर सामने आई थी। एक्ट्रेस या उनके परिवार ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया। वहीं, अब इस खबर की पुष्टि हो चुकी है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस की मां का पार्थिव शरीर नजर आ रहा है। तो दूसरी वीडियो में जैकलिन मां को आखिरी विदाई देने पहुंची हैं।

विज्ञापन

मां के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचीं जैकलिन फर्नांडीस 

आज सुबह निधन के बाद अब जैकलिन फर्नांडीस की मां का अंतिम संस्कार प्राइवेट तरीके से किया जा रहा है। एक्ट्रेस को अब सफेद ड्रेस में मुंह पर मास्क लगाए हुए श्मशान घाट आते हुए देखा गया है। इस दौरान, एक्ट्रेस अपनी गाड़ी से उतरीं और सीधा अंदर चली गईं। उनके आस-पास कुछ लोग उन्हें संभालते हुए भी नजर आए। हालांकि, एक्ट्रेस इस मुश्किल वक्त में भी बेहद मजबूत लग रही थीं, जैसे उन्होंने खुद को संभाला हुआ है।

विज्ञापन

ताबूत में दिखा जैकलिन की मां का पार्थिव शरीर 

जैकलिन फर्नांडीस के पिता एलरॉय फर्नांडीस अपनी पत्नी का पार्थिव शरीर लेने लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। वो वीडियो भी सामने आया है। इसके अलावा जैकलिन फर्नांडीस की मां का वीडियो तो फैंस का भी दिल तोड़ देगा। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किम फर्नांडीस के पार्थिव शरीर को ताबूत में रखकर गाड़ी से श्मशान घाट लाया जा रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस की मां के चेहरे की झलक भी देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैकलिन की मां के फ्यूनरल में पहुंचे सोनू सूद

आपको बता दें, जैकलिन फर्नांडीस और उनके परिवार के लिए दुख की घड़ी में एक्टर सोनू सूद भी साथ देने पहुंचे हैं। सोनू सूद को जैकलिन फर्नांडीस की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होते हुए देखा जा सकता है। एक्टर सफेद शर्ट पहनकर किम फर्नांडीस की अंतिम क्रियाओं में शामिल होने पहुंचे। अभी तक सोनू सूद के अलावा कोई और बॉलीवुड स्टार जैकलिन की मां के फ्यूनरल में नजर नहीं आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ