नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज मनी लॉन्ड्रिंग केस में पटियाला हाउस कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। इससे पहले जैकलीन आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं। उन्हें 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत ने तलब किया था। मामले की अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी।
अभी पढ़ें – Raju Srivastava Prayer Meet: प्रार्थना सभा में छलका पत्नी शिखा का दर्द, बोलीं- मेरा जीवन अब समाप्त
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा। तब तक जैकलीन की नियमित जमानत कोर्ट में लंबित रहेगी। जैकलीन के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने जैकलीन को 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी।
वहीं, जैकलीन के वकीलों ने मामले में आज ही जमानत याचिका दायर की थी। बता दें कि जैकलीन को आरोपी बनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए जैकलीन को 26 सितंबर को पेश होने को कहा था।
जैकलीन से दिल्ली पुलिस कर चुकी है पूछताछ
अभिनेत्री को मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए दो बार तलब किया था। पिछले हफ्ते जैकलीन की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की थी।
पूछताछ के दौरान, लीपाक्षी एलावाड़ी ने स्वीकार किया कि वह जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते के बारे में जानती थी। एक अअधिकारी ने दावा किया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन के पहने जाने वाले कपड़ों के ब्रांड के बारे में जानने के लिए एलावाड़ी से संपर्क किया था।
सुकेश की गिरफ्तारी के बाद जैकलीन ने तोड़ लिए थे रिश्ते
पुलिस ने कहा कि एलावाड़ी ने पुलिस को यह भी बताया कि जैसे ही सुकेश चंद्रशेखर की गिरफ्तारी की खबर फैली, जैकलीन फर्नांडीज ने उससे अपने सारे संबंध तोड़ लिए। जांच से पता चला था कि चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर जैकलीन के एजेंट प्रशांत को एक मोटरसाइकिल की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया। फिर भी चंद्रशेखर बाइक और उसकी चाबियां प्रशांत के यहां छोड़ गया था। इस बाइक को जब्त कर लिया गया है।
अभी पढ़ें – Khatron Ke Khiladi 12: तुषार कालिया बने ‘खतरों के खिलाड़ी’ के विनर, इन सितारों को दी मात
चंद्रशेखर फिलहाल जेल में बंद है। सुकेश चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों सहित कई लोगों को धोखा देने का आरोप है। ईडी के अनुसार, जैकलीन और एक अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को उनसे लग्जरी कारें और अन्य महंगे गिफ्ट्स मिले।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
2 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines