हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

G20 डिनर में शामिल होने से पहले जग्गू दादा ने INDIA vs BHARAT पर कही ये बात, बोले - ये बुरी बात...

विज्ञापन
Jackie Shroff on INDIA vs BHARAT

Jackie Shroff on INDIA vs BHARAT: G20 सम्मेलन (G20 Summit) को लेकर काफी तैयारियां की जा रही है। इसी बीच जिस बात की चर्चा जोरों से चल रही है वो ये है कि भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के निमंत्रण पत्र पर INDIA को BHARAT लिखा गया है। ये पूरे देश में चर्चा का केंद्र बन चुका है। नेता से लेकर अभिनेता हर कोई इस चर्चा में शामिल हो रहा है और अपनी-अपनी बात रख रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के जग्गू दादा यानी जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी मैदान में उतरने और उन्होंने भी मीडिया के सामने अपनी बात रखी।

INDIA vs BHARAT के इसी चर्चा में जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff)  ने उन लोगों की बोलती बंद की, जो इसके खिलाफ बात कर रहे हैं। हाल में जैकी ने मीडिया से बात करते हुए ट्रोलर्स की क्लास लगाते हुए ये साफ कहा कि अगर इंडिया को भारत कहा जा रहा है या लिखा जा रहा है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut का सपना हुआ पूरा! दो साल पहले एक्ट्रेस ने कहा था – ‘गुलाम नाम’ INDIA को खत्म…

विज्ञापन

‘हम नाम नहीं बदलेंगे…’

जग्गू दादा ने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा ‘अगर भारत को भारत कहा जा रहा है, तो ये कोई बुरी बात नहीं है। हम नाम नहीं बदलेंगे भले ही भले ही बदल दिया गया हो’। जैकी ने आगे कहा कि ‘चलो अगल इंडिया है तो इंडिया है अगर भारत है तो भारत है’। जैकी ने अपने नाम का उदाहरण देते हुए कहा कि ‘अगर मेरा नाम जैकी है तो कोई मुझे जॉकी क्यों बुलाएगा’।

President G20 Dinner India To Be Renamed As Bharat (Credit – Google)

विज्ञापन

Kangana और Amitabh ने भी रिएक्शन

जैसी श्रॉफ के अवाला बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। कंगना ने अपने दो साल पुराने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए देश का नाम बदलने पर खुशी जाई। वहीं बिग बी ने भी ‘भारत माती की जय’ लिखा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola