Kangana Ranaut का सपना हुआ पूरा! दो साल पहले एक्ट्रेस ने कहा था - 'गुलाम नाम' INDIA को खत्म...
Edited By Vandana Saini

Kangana Ranaut on India to Bharat
Edited By Vandana Saini

Kangana Ranaut on India to Bharat
Kangana Ranaut on India to Bharat: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक अंदाज और बयानों के लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस हमेशा बॉलीवुड को लेकर अपनी बात बेबाकी से रखने के सथा-सथा अपनी राजनीतिक विचारधारा भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस तक पहुंचाती हैं। इन दिनों भारत में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) की तैयारियां जोरों से चल रही है, जो 9 से 10 तक होने वाला है। इसी बीच भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के निमंत्रण पत्र पर INDIA को BHARAT लिखे जाने की चर्चा हो रही है। ऐसे में कंगना रनौत का दो साल पुराना एक ट्वीट भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने नाम बदलने को लेकर एक बात लिखी थी।
एक्ट्रेस ने साल 2021 में एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि ”गुलाम नाम’ INDIA को खत्म कर देना चाहिए। इसकी जगह देश को ‘भारत’ कहना चाहिए’। अपनी इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ‘और कुछ लोग इसको काला जादू कहते हैं। ये बस ग्रे मैटर है हनी!! ‘गुलाम नाम’ से फ्री हो गए…जय भारत’।
And some call it black magic …. It’s simply Grey matter honey 🙃
Congratulations to everyone!!
Freed from a slave name …
Jai Bharat 🇮🇳 https://t.co/I6ZKs3CWNl— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 5, 2023
यह भी पढ़ें: KBC 15 में 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाया UPSC छात्र, फिर भी बना इस सीजन का पहला करोड़पति
INDIA को ‘भारत’ लिखे जाने पर कंगना रनौत काफी खुश नजर आ रही हैं, जिसका अंदाजा उनके ट्वीट से लगाया जा सकता है। कंगना के फैंस भी उनको खुलकर स्पोर्ट कर रहे हैं और उनके इस ट्वीट पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि ‘@KanganaTeam जो भी कहती है वो सच हो जाता है। जैसे महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सेना का ही उदाहरण ले लो। उन्होंने साल 2021 में ये पोस्ट किया था और आज ये पूरा हो गया’।
T 4759 – 🇮🇳 भारत माता की जय 🚩
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 5, 2023
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी G20 सम्मेलन के निमंत्रण पत्र पर INDIA को BHARAT लिखे जाने पर अपना रिएक्शन देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा ‘भारत माता की जय नारा’। बिग बी के इस ट्वीट को भी फैंस का फूल स्पोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा भी कई स्टार्स ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: