Jackie Shroff Healthy Food: जैकी श्रॉफ अपनी बेहतरीन फिल्मों और अपने डायलॉग्स के लिए जाने जाते हैं। उनकी हर एक फिल्म को फैंस बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में अभिनेता के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसका बाद वह सुर्खियों में बने हुए हैं। जैकी श्रॉफ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने खाने की झलक दिखाई है। इसमें उनके फार्म टू टेबल की झलक दिखाई दे रही है। जब इस वीडियो को उन्होंने जूम किया तो यूजर्स को दाल में कुछ ऐसा दिख गया जिसपर उन्होंने अभिनेता को टोक दिया। यूजर्स के कमेंट का अभिनेता ने भी दिलचस्प जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan और Katrina Kaif की Tiger 3 का धांसू टीजर हुआ रिलीज, एक्टर बोलें ‘जब तक टाइगर मरा नहीं तब तक टाइगर हारा…
खाने का भी दिखाया क्लोजअप
इस वीडियो क्लिप में जैकी श्रॉफ अलग-अलग व्यंजनों के साथ एक छोटी सी मेज डालकर बाहर बैठे था। उनके खाने में रोटियां, करेले की सब्जी, दाल, करी और सलाद शामिल थे। अपने खाने का क्लोजअप सीन दिखाने और उसके बारे में बात करने के बाद, उन्होंने कैमरे को आसपास की हरियाली की ओर इशारा किया। उन्होंने पोस्ट को मजेदार से कैप्शन भी दिया।
खेत से टेबल तक
जैकी दादा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘खेत से टेबल तक, आज हमने नेचुरल चीजें पकाईं इसके साथ उन्होंने पत्ते वाली इमोजी भी बनाई। आगे अभिनेता ने लिखा, जमीन पर बने रहना और स्वस्थ रहना ही एकमात्र रास्ता है। रेसिपी चाहिए तो बताना, बीड़ू।’ उन्होंने हैशटैग में नेशनल कुकिंग डे, बैलेंस्ड डाइट, प्राकृतिक पोषण, ईट क्लीन एंड ग्रीन एंड क्लीन भी लिखा।’
जैकी ने एक इंस्टा यूजर को जवाब दिया
जैकी श्रॉफ की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘दाल में मक्खी गिरी हुई है, क्या मैं अकेला हूं जिसने इसे देखा?’ यूजर के कमेंट का जैकी ने जवाब दिया, ‘बीड़ू जंगल में बैठा हूं।’ सुनील शेट्टी ने लिखा, ‘दादा’ इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया। जैकी श्रॉफ ने सुनील शेट्टी के इमोजी का इमोजी के साथ जवाब दिया।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
4 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
5 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
6 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
6 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
8 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
9 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
13 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
13 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines