Sanjay Dutt Khalnayak Returns Update: संजय दत्त की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है. इस फिल्म में संजय दत्त के साथ एक और सितारे की एंट्री हो गई है. वहीं फैंस के बीच अब फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. फिल्म के मेकर्स ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ का पोस्टर शेयर करते हुए संजय दत्त का लुक तो रिवील कर दिया है, लेकिन नए सितारे का लुक अभी भी छुपा हुआ है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर संजय दत्त के साथ इस फिल्म में और कौन सा सितारा एक्शन करता नजर आने वाला है?
एक्टर ने किया खुलासा
संजय दत्त की ‘खलनायक रिटर्न्स’ में एंट्री करने वाला ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के ‘चुन्नीलाल’ यानी जैकी श्रॉफ हैं. 33 साल बाद एक बार फिर जैकी श्रॉफ कमिशनर राम बनकर स्क्रीन पर नजर आएंगे. वहीं इस बात का खुलासा जैकी श्रॉफ ने खुद ही किया है. इंडिया टुडे से ‘खलनायक रिटर्न्स’ के बारे में बातचीत करते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा कि ये फिल्म बहुत शानदार है और मुझे इसका इंतजार है.
यह भी पढ़ें: नागा चैतन्य से कैसे हुई थी शोभिता धुलिपाला की मुलाकात? एक्टर के तलाक के बाद बढ़ी नजदीकियां
‘खलनायक रिटर्न्स’ में जैकी श्रॉफ की एंट्री
जैकी श्रॉफ से जब पूछा गया कि ‘खलनायक’ की तरह क्या आप ‘खलनायक रिटर्न्स’ का भी हिस्सा होंगे, तो इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, ‘100 परसेंट, फिल्म में कमिश्नर तो होगा ही.’ साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म के एक्टर संजय दत्त और डायरेक्टर सुभाष घई से मेरी बात हो चुकी है. अब इस खबर से जैकी दादा के फैंस काफी खुश हैं. 33 साल बाद एक बार फिर ‘बल्लू’ और ‘इंस्पेक्टर राम’ आमना-सामना होता दिखाई देगा.
यह भी पढ़ें: ‘मैसेज से भरा फोन…’, महिमा चौधरी ने Off Campus स्टार से बेटी की तुलना पर तोड़ी चुप्पी; जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस
‘खलनायक’ में भी आए थे नजर
बता दें 33 साल पहले आई ‘खलनायक’ में संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे. संजय दत्त ने जहां ‘बल्लू’ का किरदार निभाया था, तो वहीं जैकी श्रॉफ ने ‘इंस्पेक्टर राम’ बनकर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. वहीं इन सितारों के साथ-साथ इस फिल्म में माधुरी दीक्षित भी लीड रोल में नजर आई थीं. हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं है कि क्या माधुरी दीक्षित इस फिल्म में लौटती हैं या नहीं.
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
16 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines