मेकअप रूम में कुछ इस तरह माइकल जैक्सन बनते थे जाफर जैक्सन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया BTS मोमेंट

Jaafar Jackson Makeup Room BTS Video: जब से माइकल फिल्म रिलीज हुई है, तब से जाफर जैक्सन की शानदार एक्टिंग की चर्चा हर जगह हो रही है. इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर मेकअप रूप का BTS वीडियो शेयर किया, जहां पर वे माइकल जैक्सन बन रहे हैं.

Jaafar Jackson Makeup Room BTS Video

Jaafar Jackson Makeup Room BTS Video

विज्ञापन

Jaafar Jackson Instagram BTS Moments: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘Michael’ हर जगह छाई हुई है. 24 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson) ने किरदार निभाया है. उनके इस कमाल के ट्रांसफॉर्मेशन से हर कोई हैरान हैं. वे स्क्रीन पर बिल्कुल माइकल जैक्सन की तरह दिख रहे हैं. बोल रहे हैं और डांस भी कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने मेकअप रूम का एक BTS (Behind The Scenes) मोमेंट शेयर किया है, जिसमें वे पॉप सम्राट के रूप में ढलते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Pakistan पर भारी पड़ा अर्चना पूरन सिंह का बेटा, फुटबॉल में अकेले चटाई थी धूल, लेकिन दो फ्रैक्चर ने तोड़ा सपना

विज्ञापन

मेकअप रूप में हुआ मैजिक

जाफर की इतनी मेहनत के बाद मेकअप आर्टिस्ट ने भी अपनी जान लगा दी, जहां पर अलग अलग तरीकों से जाफर को बिल्कुल माइकल जैक्सन जैसा हूबहू बनाया है. दोनों बिल्कुल एक जैसे लग रहे हैं. BTS वीडियो में जाफर का मेकअप होते हुए साफ समझ आ रहा है कि उन्हें इस रूप में आने के लिए काफी टाइम लगता होगा.

जाफर ने शेयर किया कि स्टेज पर जाने से ठीक पहले, जब वे पूरे हेयर, मेकअप और वार्डरोब के साथ आईने में खुद को देखते थे, तो वह पल उनके लिए अविश्वसनीय होता था. मेकअप आर्टिस्ट बिल कोर्सा (Bill Corso) ने उनके लुक को हूबहू माइकल जैसा बनाने में अहम भूमिका निभाई है.

विज्ञापन

खून पसीने की मेहनत

जाफर ने बताया कि माइकल जैक्सन के डांस मूव्स को पकड़ने के लिए उन्होंने हफ्तों रिहर्सल की. उन्होंने तब तक डांस किया जब तक कि उनके पैरों से खून न निकलने लगा या वे सुन्न न हो गए. जाफर यह भी कहते हैं कि कई बार शूटिंग के दौरान उन्हें अपने चाचा यानी माइकल जैक्सन की मौजूदगी महसूस हुई. एक गाने की परफॉर्मेंस से पहले वे इतने भावुक हो गए कि रोने लगे.

परिवार का मिला भरपूर सपोर्ट

माइकल के भाइयों (जैकी और टीटो जैक्सन) ने जब जाफर का स्क्रीन टेस्ट देखा, तो वे भावुक हो गए और उन्हें लगा जैसे माइकल पर्दे पर वापस आ गया है. बता दें कि आज फिल्म Michael पूरी दुनिया में धूम मचा रही है. लोग मूवी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ