सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ जहां बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है, वहीं अब इस फिल्म को लेकर भाईजान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का इमोशनल रिएक्शन सामने आया है। एक इंटरव्यू में यूलिया ने बताया कि उन्होंने फिल्म देखकर खूब आंसू बहाए और साथ ही सलमान खान के सपोर्ट को लेकर भी दिल छू लेने वाली बातें साझा कीं। जानिए यूलिया ने क्या कुछ कहा है।
यूलिया की आंखों से छलके आंसू
रोमानियाई मॉडल और सिंगर यूलिया वंतूर, जो सलमान खान की काफी करीबी मानी जाती हैं, उन्होंने ‘सिकंदर’ फिल्म देखने के बाद अपने जज़्बात बयां किए। ‘जस्ट टू फिल्मी’ के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि ये फिल्म सिर्फ एंटरटेनिंग नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली भी है। यूलिया ने बताया कि फिल्म की शुरुआत ने ही उन्हें भावुक कर दिया और वो खुद को रोने से रोक नहीं पाईं। उन्होंने कहा, ‘मैं हँसी भी, लेकिन रोना ज्यादा आया।’
‘लग जा गले’ को दी अपनी आवाज
इस फिल्म में यूलिया ने मशहूर गाने ‘लग जा गले’ के नए वर्जन को अपनी आवाज दी है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस गाने के जरिए वो फिल्म से इमोशनल रूप से जुड़ी हैं और जब ये गाना पर्दे पर बजा, तो उन्हें अंदर तक झकझोर दिया।
सलमान खान से मिला हौसला
अपने करियर की बात करते हुए यूलिया ने सलमान खान को एक मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कदम रखने से लेकर आज तक सलमान ने उन्हें हर मोड़ पर गाइड किया है। यूलिया ने कहा, ‘वो सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान हैं जो जब किसी पर विश्वास करते हैं तो पूरी ताकत से उसका साथ देते हैं।’
यूलिया ने बताई सलमान की सबसे बड़ी खासियत
यूलिया का मानना है कि सलमान की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो इंसान में इमोशनल रूप से निवेश करते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि जब वो स्टूडियो में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाती थीं, तो सलमान की एक मुस्कान और शब्द उन्हें फिर से उठ खड़े होने का हौसला देते थे। यूलिया ने खुलासा किया, ‘कई बार मुझे लगा कि मैं इस इंडस्ट्री के लायक नहीं हूं, लेकिन सलमान ने कभी मेरा विश्वास नहीं डगमगाने दिया।’
‘तेरी मेरी’ से पहले भी जुड़ा है खास किस्सा
यूलिया ने एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया जब उन्होंने फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ के हिट गाने ‘तेरी मेरी’ का रोमानियाई वर्जन एक पार्टी में गाया था। उसी पल से ये गाना उनके दिल के करीब हो गया। गौरतलब है कि यूलिया वंतूर पहले भी मीका सिंह और यो यो हनी सिंह जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। लेकिन ‘सिकंदर’ में उनके गाए हुए गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट में कैसे बची सोनू सूद की पत्नी की जान? 2 हफ्ते बाद एक्टर ने वीडियो जारी कर दी सलाह
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
50 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 hr agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
2 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
3 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
4 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
5 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
6 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
6 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines