Isha Malviya Samarth Jurel Breakup: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) फेम कपल ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। बिग बॉस के घर में इनका रिलेशनशिप खूब चर्चाओं में बना रहा। पहले ईशा ने समर्थ संग कोई भी रिश्ता होने से इंकार किया था लेकिन बाद में उन्होंने नेशनल टीवी पर उनके साथ अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट कर लिया। बाद में तो अक्सर इन्हें शो में रोमांटिक होते और अपनी हदें पार करते हुए देखा गया। लेकिन जब से ये शो खत्म हुआ है इनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं।
ईशा और समर्थ के रिश्ते में आई दरार?
कई बार ऐसा दावा किया गया कि इन दोनों लव बर्ड्स का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, ईशा और समर्थ ने कभी भी इस बात को एक्सेप्ट नहीं किया। हर बार अफवाह फैलने के बाद कपल एक-साथ नजर भी आया लेकिन इन्हें ज्यादातर ग्रुप में ही देखा गया था। ऐसे में फैंस भी कंफ्यूज हो रखे हैं कि आखिर ये दोनों साथ हैं या फिर इनके बीच अनबन चल रही है। इसी बीच अब जो जानकारी सामने आई है उससे इन दोनों के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। अब ऐसी खबरें उड़ रही हैं कि इन दोनों का सच में ब्रेकअप हो गया है।
समर्थ ने ईशा को किया अनफॉलो!
सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो?
इस बार ऐसा क्यों कहा जा रहा है इसका एक बड़ा कारण है। दरअसल, सुनने में आया है कि ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। जब ये खबरें उड़ीं तो हमने सोचा क्यों न सीधा इनका इंस्टाग्राम हैंडल ही खंगाल लिया जाए। ऐसे में जब हमने ईशा मालवीय की फॉलिंग लिस्ट चेक करी तो इसमें उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल का नाम सर्च करने पर नो रिजल्ट फाउंड देखने को मिल रहा है। वहीं, समर्थ के इंस्टाग्राम की फॉलोइंग लिस्ट में ईशा का नाम सर्च करने पर भी नो रिजल्ट फाउंड ही दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 आएगा या नहीं? मेकर्स ने ऑफिशियली तोड़ी चुप्पी
ईशा ने समर्थ को बंद किया फॉलो करना!
क्या सच में हुआ ब्रेकअप?
जिसका मतलब साफ है कि ये दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अब फॉलो नहीं कर रहे हैं। अब ये देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि इन दोनों का सच में ही ब्रेकअप हो गया है। अब इनका इंस्टाग्राम देख फैंस भी शॉक्ड रह गए हैं। हालांकि, अभी तक न तो ईशा और न ही समर्थ ने इन रूमर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। लोग अभी भी इनके बयान का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि ये दोनों कब अपनी चुप्पी तोड़ते हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
5 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
6 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
7 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
10 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
12 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
14 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
16 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines