Bigg Boss OTT 3 आएगा या नहीं? मेकर्स ने ऑफिशियली तोड़ी चुप्पी

Bigg Boss OTT 3 Announcement: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर अब मेकर्स ने फैंस के सभी जरूरी सवालों के जवाब दे दिए हैं। उन्होंने रिवील कर दिया है कि शो आने वाला है या फिर इसे अगले साल के लिए टाला जा रहा है। अब एंडेमोल ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में क्या कहा है चलिए जानते हैं।

Bigg Boss OTT 3 Announcement

Bigg Boss OTT 3 होगा पोस्टपोन या ऑन एयर? मेकर्स ने जारी की स्टेटमेंट

Bigg Boss OTT 3 Announcement: सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर काफी बज्ज बना हुआ है। एक तरफ बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में शामिल हो सकते कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। तो दूसरी तरफ इस शो के ओटीटी वर्जन को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है। ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ (Bigg Boss OTT 3) आएगा या नहीं ये सवाल फैंस को बेचैन कर रहा है। पहले तो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में शामिल हो सकते सेलिब्रिटीज के नाम की लिस्ट भी सामने आ गई थी लेकिन बाद में एक बैड न्यूज ने फैंस को मायूस कर दिया।

ओटीटी सीजन 3 आएगा या होगा पोस्टपोन?

दरअसल, हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया कि सलमान खान का ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ इस साल नहीं आने वाला और मेकर्स ने इस शो को पोस्टपोन करने का मन बना लिया है। कहा गया कि शो से जुड़े किसी करीबी सूत्र ने इस खबर को कन्फर्म किया है और उसके पीछे की वजह भी रिवील की है। इस शख्स ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेकर्स को डर है ‘बिग बॉस 17’ और 18 के बीच अगर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ आएगा तो फैंस शो से बोर हो जाएंगे और इसका असर TRP पर भी पड़ सकता है। ऐसे में कहा गया कि उन्होंने शो न लाने का फैसला ले लिया है।

मेकर्स ने दिया ऑफिशियल स्टेटमेंट

हालांकि, इस पर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया था। ऐसे में फैंस भी कंफ्यूज थे कि सच क्या है। लेकिन अब सच्चाई सामने आ गई है। लम्बे इंतजार के बाद अब आखिरकार बिग बॉस के मेकर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दिया है। उनके इस पोस्ट में फैंस को क्लैरिटी मिल जाएगी। बता दें, मेकर्स ने अब बिग बॉस लवर्स को गुड न्यूज दे दी है। इस शो को कैंसिल नहीं किया गया है। एंडेमोल (Endemol) ने एक पोस्ट शेयर कर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। साथ ही ये भी कंफर्म कर दिया है कि ये सीजन भी सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं।

दर्शकों से पूछे सवाल

मेकर्स ने इस दौरान फैंस से भी सवाल किया है कि क्या वो एंटरटेनमेंट और ड्रामा के लिए तैयार हैं? साथ ही उन्होंने दर्शकों से एक और सवाल किया है कि इस सीजन में वो किसे देखना चाहते हैं? यानी मेकर्स चाहते हैं कि ऑडियंस खुद अपनी राय दें कि इस घर में वो किस सेलिब्रिटी को कैद देखना चाह रहे हैं। खैर इस पोस्ट से शो के फैंस के चेहरों पर मुस्कान आ गई है। अब तो बस शो की ओपनिंग डेट का ही इंतजार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ