हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जिसके साथ सुहागरात के सीन हों, जरूरी नहीं उससे प्यार भी हो, Abhishek से शादी के सवाल पर क्या बोलीं ईशा?

Is Abhishek Kumar Married To Isha Malviya: अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय का रिश्ता काफी चर्चा में है। अब बताया जा रहा है कि अभिषेक ने ईशा मालवीय की मांग में सिंदूर भरकर उनसे शादी कर ली थी। क्या ये सच है, इसके बारे में हम आपको अपनी खबर में बताते हैं।

विज्ञापन
pic credit-instagram अभिषेक संग शादी पर क्या बोलीं ईशा

Is Abhishek Kumar Married To Isha Malviya: बिग बॉस 17 खत्म हुए भले ही 4 दिन हो चुके हैं। लेकिन घर से बाहर निकलने के बाद कंटेस्टेंट के इंटरव्यूज सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) भी अपने रिश्ते पर कई बार बात कर चुके हैं। अभिषेक कुमार ने हाल ही में कहा था, कि अब उनका और ईशा के बीच सब कुछ खत्म हो चुका है। दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। ईशा मालवीय फिलहाल समर्थ जुरेल के साथ रिलेशन में हैं तो वहीं अभिषेक भी खानजादी के साथ दोस्ती को अगले मुकाम तक ले जाना चाहते हैं। इस बीच खबर सामने आ रही है कि ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार शादी कर चुके हैं। क्या ये सच है, इसके बारे में हम आपको आगे बताते हैं।

अभिषेक ने ईशा की मांग में भरा था सिंदूर?

कहा जा रहा है कि अभिषेक ने ईशा की मांग में सिंदूर भरा था और दोनों की शादी हुई है। अब इस बात पर ईशा मालवीय ने अपना जवाब दिया है। दरअसल ये मामला उड़ारियां के सीन से जुड़ा हुआ है। इसी सिलसिले में जब टेली चक्कर के एक इंटरव्यू में ईशा से पूछा गया कि क्या अभिषेक ने आपकी मांग में सिंदूर भरा था और फिर आपने जाकर शादी का एक सीन शूट किया। इस बात पर ईशा कहती हैं, अभिषेक और मेरे बीच सिंदूर को लेकर बहुत बवाल चल रहा था और वो बहुत ज्यादा ओवर पोजेसिव है। उसने मुझे सिंदूर नहीं लगाया। मैं उसे समझा रही थी अगर हम किसी के साथ रोमांटिक सीन या सुहागरात वाले शूट कर लें। तो इसका मतलब ये नहीं कि हमारी उससे शादी हो गई या हम उससे प्यार करते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-जानें सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कंपेयर करने पर क्या बोले अभिषेक?

ईशा ने कई बार की शादी

विज्ञापन

ईशा अपने सीरियल ‘उड़ारियां’ की शूटिंग को लेकर आगे बताती हैं। ऐसे तो शो में मेरा पार्टनर अंकित था, मैंने उनसे 3 बार शादी की, इसका मतलब ये तो नहीं कि वो मुझे उससे प्यार हो गया। ईशा आगे बताती हैं, अभिषेक की इनसिक्योरिटी का असर कहीं न कहीं उनके काम पर पड़ रहा था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola