हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

प्यार, शादी और अब तलाक, 14 साल बाद अलग हुए Isha Koppikar-Timmy Narang

Isha Koppikar-Timmy Narang Divorce: ईशा कोप्पिकर और टिम्मी नारंग ने शादी के 14 साल बाद अपना रिश्ता खत्म किया है।

विज्ञापन
Google

Isha Koppikar-Timmy Narang Divorce: बी-टाउन से एक बार फिर बुरी खबर आ रही है। दरअसल, खबर है कि मशहूर अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर और टिम्मी नारंग ने अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। शादी के 14 साल बाद कपल ने अपना रिश्ता खत्म किया है।

इस खबर से फैंस दुखी हो गए हैं। हालांकि अभी तक ईशा कोप्पिकर या टिम्मी नारंग की तरफ से तलार की असली वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें- Hospitalised हुईं टीवी की मशहूर अभिनेत्री, पोस्ट कर एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट

ईशा कोप्पिकर और टिम्मी नारंग ने अलग की अपनी राहें

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि कपल में बीच में आपस में कुछ ठीक नहीं बैठ रहा है और दोनों आपस में ताल-मेल नहीं खा रहे थे। वहीं, अब दोनों एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। बता दें कि ईशा कोप्पिकर और टिम्मी नारंग की एक बेटी भी है, जो ईशा के साथ रहती है और ईशा अपने पेरेंट्स के घर रहती हैं। इस खबर से फैंस के होश उड गए और सभी मायूस है। हालांकि कपल की लव-स्टोरी बेहद शानदार रही है।

टिम्मी को पहली नजर में हुआ था ईशा से प्यार

रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा कोप्पिकर और टिम्मी नारंग की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। इसको लेकर टिम्मी का कहना है कि जब उन्होंने पहली बार ईशा को देखा था, तो उन्हें उनसे पहली नजर वाला प्यार हो गया था। हालांकि शुरू में दोनों फोन पर ही बातें करते थे। दोनों की पहली डेट भी बेहद शानदार रही और करीब 20 फ्रेंड्स के साथ टिम्मी से मिलने गई थीं।

नौ साल की है ईशा और टिम्मी की बेटी रियाना 

बता दें कि दोनों ने एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों ने साल 2009 में शादी की और एक-दूजे के हो गए। दोनों ने मुंबई के इस्कान मंदिर में महाराष्ट्रीय रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके बाद साल 2014 में कपल की एक बेटी हुई, जिसका नाम रियाना है और अब वो नौ साल की हो चुकी हैं, लेकिन अब ईशा और टिम्मी ने अपनी राहें अलग कर ली है। बता दें कि ईशा ने टिम्मी से शादी के बाद अपने करियर को भी अलविदा कह दिया। हालांकि अब एक्ट्रेस कमबैक की तैयारी में है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें