Timmy Narang Isha Koppikar Divorce: टिमी नारंग और ईशा कोप्पिकर आखिरकार शादी के 14 साल बाद अलग हो गए हैं। ईशा सिनेमा की दुनिया का मशहूर चेहरा हैं और इस दीवा ने बॉलीवुड को डॉन, 36 चाइना टाउन, क्या कूल हैं हम, डरना जरूरी है, कॉष्णा कॉटेज जैसी फिल्में की हैं। शादी टूटने की खबर के बाद एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिन जब यह खबर सामने आई तो दोनों के तलाक लेने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया था, लेकिन अब ईशा कोप्पिकर ने खुद तलका की वजह का खुलासा किया है।
‘प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें’
ईशा और टिम्मी के तलाक की लगातार आ रही खबरों के बीच ईशा कोप्पिकर के पति टिम्मी उर्फ रोहित नारंग ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि वो और ईशा सच में अलग हो गए हैं। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक टिम्मी का कहना है, ‘ईशा और मैं आपसी सहमति से अलग हो गए हैं, यह हमारे लिए बहुत कठिन समय है, कृपया हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें।’ हालांकि कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि टिम्मी और ईशा का तलाक कुछ समय पहले ही हो चुका था।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद डिनर डेट पर निकले Arbaaz-Shura, हिजाब को लेकर ट्रोल हुईं नई दुल्हन
किस वजह से हुईं अलग
ईटाइम्स के अनुसार ईशा की नौ साल की बेटी है और वह उनके साथ अपने पति का घर छोड़ चुकी हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईशा ने कहा, कुछ समय से कम्पैटिबिलिटी इश्यू का सामना कर रहा कपल अलग हो गया है। उन्होंने शादी बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। ईशा ने घर छोड़ दिया है और अपनी बेटी रियाना के साथ अलग रह रही हैं।’ बता दें कि ईशा ने टिम्मी नारंग से नंवबर 2009 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक जिम में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ और बाद में उन्होंने शादी कर ली थी।
दोस्तों के साथ गई डेट पर
बता दें कि ईशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि टिम्मी का फोन नहीं आया था तो मैंने अपनी दोस्तों के साथ प्लान बना लिया था, लेकिन बाद में जब मैं अपनी दोस्तों के साथ डेट पर गई तो टिम्मी मेरे दोस्तों के साथ घुलमिल गए थे। बाद में दोनों ने जल्दी नंबर एक्सचेंज किया और फोन पर बातें शुरू हो गईं, लेकिन दोनों ज्यादा मिले नहीं थे।
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
24 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines