Isha Ambani Different Earrings: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी में अंबानी खानदान की लेडीज खूब सजी-धजी हुई नजर आईं। तैयार होने में अंबानी खानदान की बेटी हो या बहू किसी ने कोई कमी नहीं छोड़ी। वहीं, ईशा अंबानी जिस तरह से हर फंक्शन में ग्लैमर दिखाती हुई नजर आईं लोगों की निगाहें उनसे हटी ही नहीं। लेकिन शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में उनका लुक इतना एलिगेंट और साथ ही हटके था कि अभी तक उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। दुल्हन को छोड़ लोग उनकी ननद के लुक की बातें कर रहे हैं।
ईशा अंबानी का शुभ आशीर्वाद सेरेमनी लुक वायरल
करें भी क्यों न? ईशा अंबानी का शुभ आशीर्वाद सेरेमनी लुक था ही कुछ ऐसा। दरअसल, इस फंक्शन में ईशा कुछ खास अंदाज में नजर आई थीं। उनका लुक बेहद रॉयल लग रहा था। व्हाइट कलर के हैवी सिल्क वाले लहंगे में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे को असली चांदी की जरदोजी कढ़ाई से बनाया गया था। ये लहंगा सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था। न्यूड मेकअप और मिडिल पार्टेड सिल्क पोनी हेयर स्टाइल में वो काफी क्लासी दिखीं।
दोनों कान में अलग इयररिंग्स पहने दिखीं अंबानी खानदान की बेटी
वहीं, उनके लुक में सबसे खास चीज थी उनकी ज्वेलरी जो इस लुक में सबसे ज्यादा हाईलाइट हो रही थी। ईशा अंबानी ने इस लहंगे के साथ नवरत्न नेकलेस पहना था जो बेहद खूबसूरत था। इस मल्टीकलर नेकलेस पर सभी का दिल आ गया। इस कीमती नेकलेस पर तो लोगों का ध्यान गया ही लेकिन जब दुनिया की नजरें ईशा अंबानी के इयररिंग्स पर पड़ीं तो सभी हैरान रह गए। दरअसल, ईशा ने दोनों कान में अलग-अलग इयररिंग्स पहने थे। उनके एक कान में हरा पन्ना था, तो दूसरे कान में ईशा ने सफेद हीरे का इयररिंग पहना था।
किसने डिजाइन की ईशा अंबानी की खास ज्वेलरी?
इसे देखकर कुछ लोगों को लगा कि शायद ईशा अंबानी ने गलती से दो अलग इयररिंग्स पहन लिए हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। ये उनका नया फैशन ट्रेंड है। अलग-अलग रतन पहनकर अब ईशा अंबानी ने एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है जिसके अब हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। बता दें, ईशा अंबानी की ये ज्वेलरी Viren Bhagat ने डिजाइन की है। उनके मिक्स एंड मैच इयररिंग्स पर पूरी दुनिया की नजरें ठहर गईं। ईशा के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
8 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
10 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
12 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
13 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
14 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
14 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
15 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
16 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
16 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines