Isha Ambani ने दोनों कान में पहने अलग इयररिंग्स, शुरू हुआ नया फैशन ट्रेंड

Isha Ambani Different Earrings: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में ईशा अंबानी ने सारी लाइमलाइट लूट ली। वो अपने गहनों की वजह से फंक्शन में सबसे ज्यादा चमकीं। ईशा ने दोनों कान में अलग इयररिंग्स पहने थे।

Isha Ambani Different Earrings

Isha Ambani Different Earrings

विज्ञापन

Isha Ambani Different Earrings: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी में अंबानी खानदान की लेडीज खूब सजी-धजी हुई नजर आईं। तैयार होने में अंबानी खानदान की बेटी हो या बहू किसी ने कोई कमी नहीं छोड़ी। वहीं, ईशा अंबानी जिस तरह से हर फंक्शन में ग्लैमर दिखाती हुई नजर आईं लोगों की निगाहें उनसे हटी ही नहीं। लेकिन शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में उनका लुक इतना एलिगेंट और साथ ही हटके था कि अभी तक उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। दुल्हन को छोड़ लोग उनकी ननद के लुक की बातें कर रहे हैं।

ईशा अंबानी का शुभ आशीर्वाद सेरेमनी लुक वायरल

करें भी क्यों न? ईशा अंबानी का शुभ आशीर्वाद सेरेमनी लुक था ही कुछ ऐसा। दरअसल, इस फंक्शन में ईशा कुछ खास अंदाज में नजर आई थीं। उनका लुक बेहद रॉयल लग रहा था। व्हाइट कलर के हैवी सिल्क वाले लहंगे में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे को असली चांदी की जरदोजी कढ़ाई से बनाया गया था। ये लहंगा सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था। न्यूड मेकअप और मिडिल पार्टेड सिल्क पोनी हेयर स्टाइल में वो काफी क्लासी दिखीं।

विज्ञापन

दोनों कान में अलग इयररिंग्स पहने दिखीं अंबानी खानदान की बेटी

वहीं, उनके लुक में सबसे खास चीज थी उनकी ज्वेलरी जो इस लुक में सबसे ज्यादा हाईलाइट हो रही थी। ईशा अंबानी ने इस लहंगे के साथ नवरत्न नेकलेस पहना था जो बेहद खूबसूरत था। इस मल्टीकलर नेकलेस पर सभी का दिल आ गया। इस कीमती नेकलेस पर तो लोगों का ध्यान गया ही लेकिन जब दुनिया की नजरें ईशा अंबानी के इयररिंग्स पर पड़ीं तो सभी हैरान रह गए। दरअसल, ईशा ने दोनों कान में अलग-अलग इयररिंग्स पहने थे। उनके एक कान में हरा पन्ना था, तो दूसरे कान में ईशा ने सफेद हीरे का इयररिंग पहना था।

विज्ञापन

किसने डिजाइन की ईशा अंबानी की खास ज्वेलरी?

इसे देखकर कुछ लोगों को लगा कि शायद ईशा अंबानी ने गलती से दो अलग इयररिंग्स पहन लिए हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। ये उनका नया फैशन ट्रेंड है। अलग-अलग रतन पहनकर अब ईशा अंबानी ने एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है जिसके अब हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। बता दें, ईशा अंबानी की ये ज्वेलरी Viren Bhagat ने डिजाइन की है। उनके मिक्स एंड मैच इयररिंग्स पर पूरी दुनिया की नजरें ठहर गईं। ईशा के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ