Vidya Balan Drop Hint On Social Media: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) अपने काम से अक्सर लोगों का दिल चुरा लेती हैं। उनकी हर फिल्म फैंस के मन पर गहरी छाप छोड़ती है। ऐसे में उनके चाहने वाले अक्सर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट पाने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने फैंस को कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद सब कंफ्यूज हो गए हैं। अब लोग सोशल मीडिया पर विद्या बालन के ही चर्चे कर रहे हैं। एक्ट्रेस का एक कॉप्टिक पोस्ट अब उन्हें सुर्खियों में ले आया है। इतना ही नहीं इस पोस्ट की वजह से अब विद्या बालन के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ankita पर सास ने लगाया सिम्पथी लेने का इल्जाम, Sushant की बहन ने कुछ यूं दिया रिएक्शन
एक्ट्रेस ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
बता दें, विद्या बालन की शादी को करीब 11 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक उनका कोई बच्चा नहीं है। ऐसे में अक्सर उनसे ये ही सवाल किया जाता है कि वो कब अपनी फैमिली प्लानिंग करने वाली हैं। फैंस चाहते हैं कि विद्या बालन जल्द से जल्द मां बन जाएं और बाकी एक्ट्रेसेस की तरह अपने बेबी को जन्म दें। हालांकि, हर बार एक्ट्रेस इस सवाल से बचती हुई नजर आती हैं। लेकिन लगता है इस बार फैंस का ये सपना सच होने वाला है। ऐसा उनके हालिया पोस्ट को देखकर यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं। चलिए देखते हैं ऐसा उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट कर दिया जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी रूमर्स चारों ओर फैल गई।
क्या प्रेग्नेंट हैं विद्या बालन?
दरअसल, कुछ देर पहले एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है ‘2 +2 = हार्ट।’ इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘दो और दो मिलेंगे। प्यार के राज खुलेंगे! कल सुबह 11 बजे का इंतजार!’ अब एक्ट्रेस की ये हिंट देख यूजर्स के दिमाग के घोड़े दौड़ने लगे हैं। सभी सोचने लगे हैं कि आखिर एक्ट्रेस कहना क्या चाहती हैं। क्या वो अपनी किसी अपकमिंग मूवी की हिंट दे रही हैं या ये बेबी के आने की अनाउंसमेंट है। अब इस पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- ‘यानि जल्द दो से तीन होने वाले हैं।’ तो एक ने तो एक्ट्रेस को बधाई भी दे दी । एक ने लिखा, ‘अपकमिंग बेबी।’
फैंस के रिएक्शन
एक फैन ने लिखा है- ‘वो एक्सपेक्ट कर रही होंगी।’ एक ने लिखा, ‘एक्सपेक्टिंग ट्विन्स।’ किसी ने सवाल किया, ‘हे भगवान क्या यह आपकी अगली फिल्म है?’ एक ने लिखा, ‘बच्चा आने वाला है।’ एक यूजर ने कहा, ‘हम दो हमारे दो = फैमिली।’ एक ने स्वीट कमेंट कर लिखा, ‘हम प्यार से इंतज़ार करेंगे।’ किसी ने कहा, ‘मुझे लगता है 2 और 2 मिल गए प्यार का राज खुलेगा फिर बोलेंगे हम दो हमारे दो।’ अब सच क्या है ये तो कल सुबह 11 बजे ही पता चल पाएगा। ऐसे में फैंस के पास इंतज़ार करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines