1 घंटे 54 मिनट की इस फिल्म ने Netflix पर मचाया तहलका, रिलीज होते ही टॉप 10 में बनाई जगह

OTT पर आज के दौर में हर कोई फिल्में और सीरीज देखना पसंद करता है. अगर आप भी वीकेंड पर देखने के लिए ओटीटी पर कोई बढ़िया फिल्म तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 4500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. यह फिल्म इन दिनों ओटीटी पर काफी ज्यादा देखी जा रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Godzilla x Kong The New Empire
1 / 5

ओटीटी लवर्स के लिए आज हम एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड को अपने नाम किया है. इस मूवी ने 4500 करोड़ रुपये छापे हैं. हालांकि, इन दिनों यह फिल्म ओटीटी पर जमकर गदर मचा रही है. इस मूवी को साल 2024 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. यह एक हॉलीवुड फिल्म है, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था.

विज्ञापन

गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एम्पायर

गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एम्पायर2 / 5

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो हॉलीवुड की एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज के बाद से ही टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं. इस फिल्म का नाम ‘गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ (Godzilla x Kong: The New Empire) है. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है.

विज्ञापन

गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एम्पायर रन टाइम

गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एम्पायर रन टाइम3 / 5

आपको बता दें कि फिल्म ‘गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ (Godzilla x Kong: The New Empire) ने रिलीज होते ही 29, कारा, मां बहन, भूत बंगला और ऑफिस रोमांस जैसी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है. आप भी वीकेंड पर देखने के लिए फिल्म सर्च कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतर हो. इस मूवी को 1 घंटे 54 मिनट में पूरा कर सकते हैं.

गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एम्पायर ओटीटी रिलीज

गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एम्पायर ओटीटी रिलीज4 / 5

1 घंटे 54 मिनट की इस फिल्म को बड़े पर्दे पर अपनी शानदार विजुअल्स और दमदार मॉन्स्टर बैटल्स के चलते दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. हालांकि, अब इस फिल्म का क्रेज ओटीटी पर देखने को मिल रहा है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. यह फिल्म नई रिलीज फिल्मों और सीरीज को जबरदस्त टक्कर दे रही है.

विज्ञापन

गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एम्पायर कहां देखें?

गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एम्पायर कहां देखें?5 / 5

आप इस मूवी को अपने पूरे परिवार के साथ वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. यह एक साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है, जो बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आती है. इस मूवी की कहानी गॉडजिला और किंग कॉन्ग के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह फिल्म आपको अंत तक बोर नहीं होने देती है. आप ‘गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन