Ira Khan Wedding: इन दिनों आमिर खान की शहजादी इरा खान अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में है। बहुत जल्द इरा खान शादी के बंधन में बंधने वाली है। ऐसे में उनकी शादी की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही है। वहीं, अब खबरें हैं कि इरा खान की शादी की रस्में शुरू हो गई है।
दरअसल, इरा ने अपने सोशल मीडिया कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये कपल की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें हैं। हालांकि इसकी अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि जो फोटोज सामने आई है वो कपल की शादी की रस्मों की फोटोज हैं या फिर पुरानी तस्वीरें हैं।
यह भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस की पहली फिल्म ने जीते थे 5 नेशनल अवॉर्ड, हालिया रिलीज ने भी कमाए 500 करोड़ से ज्यादा
Ira Khan Wedding
सोशल मीडिया पर छाई फोटोज
इरा खान ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की है। इसमें पहले फोटो में वो रेड कलर की साड़ी में नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने फ्लोअरल ज्वैलरी कैरी की है। इसके साथ ही उन्होंने माथे पर लाल बिंदी भी लगाई है, जो उन पर खूब जच रही है। वहीं, दूसरे फोटो में इरा नुपुर को किस करती हुई नजर आ रही हैं। नुपुर के लुक की बात करें तो उन्होंने भी येलो कलर का कुर्ता पहना है, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
Ira Khan Wedding
इरा ने शेयर की फोटोज
इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि ये तस्वीरें शायद कपल की हल्दी सेरेमनी की है। हालांकि इनको शेयर करते हुए इरा ने कोई कैप्शन भी नहीं लिखा है। बता दें कि बीते दिनों इरा ने केलवन सेरेमनी की कई फोटोज शेयर की थी। ये सेरेमनी महाराष्ट्रीयन शादी में अहम फंक्शन माना जाता है। वहीं, इरा के दूल्हे राजा भी एक महाराष्ट्रियन हैं।
अगले साल होगी शादी- रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले साल यानी 2024 में जनवरी के महीने में कपल शादी के बंधन में बंधेगा। खबरें हैं कि 3 जनवरी को कपल कोर्ट मैरिज करेंगे। हालांकि इसके बाद वो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर जाएंगे, लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
9 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
10 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
11 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
12 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
13 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines