Ira Khan ने डेस्टिनेशन वेडिंग के Invitation कार्ड को किया रिवील, जानें किस समय होगा कौन सा सेलिब्रेशन

Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: आयरा खान ने अपने वेडिंग इनविटेशन की पहली झलक दिखाई है। इसके मुताबिक, शादी समारोह सात जनवरी से शुरू होगा।

ira khan nupur shikhare wedding invitation

Ira Khan ने Wedding Invitation की दिखाई पहली झलक

Iran Khan Nupur Shikhare Wedding Invitation unveils: मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की लाडली आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी को अब चंद दिन ही रह गए हैं। इस बीच आयरा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शादी के उत्सव की एक झलक दिखाई है। आइरा की शादी का उत्सव 8 जनवरी को मेंहदी सेरेमनी के साथ शुरू होगा। इस दिन शाम को हाई टी, डिनर और पार्टी होगी। इसके बाद 9 जनवरी को शाम सात बजे संगीत समारोह होगा, जबकि 10 जनवरी को शादी होगी।

विज्ञापन

176 कमरे किए गए बुक

विज्ञापन

आयरा खान और नुपुर शिखरे की यह शादी उदयपुर के ताज अरावली रिसोर्ट्स में होगी, जिसके लिए 176 कमरे बुक किए गए हैं। माना जा रहा है कि शादी में 250 लोग शामिल होंगे। मेहमानों का आगमन सात जनवरी से शुरू हो जाएगा, जो 10 जनवरी तक चलेगा।

ira khan nupur shikhare wedding

Iran Khan और Nupur Shikhare का Wedding Invitation (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

विज्ञापन

तीन जनवरी को हुई थी कोर्ट मैरिज

नुपुर शिखरे और आयरा खान ने तीन जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की शादी में मुकेश अंबानी के परिवार के सदस्यों, आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव, उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता और उनके बेटे जुनैद खान समेत कई हस्तियां शामिल होंगी। शादी के बाद सेलिब्रिटीज के लिए मुंबई में रिसेप्शन भी रखा गया है।

विज्ञापन

अपनी फिल्म के गाने पर जमकर थिरकते नजर आए आमिर खान

इस बीच आमिर खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुशी से थिरकते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘पीके’ के गाने ‘ठरकी छोकरो’ पर यह डांस किया है। इस दौरान उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भी उनका साथ देती हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ