Bigg Boss 18 को मिले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स? ट्विटर पर ट्रेंड हो रही लिस्ट

Bigg Boss 18 Most Talked Contestants: ‘बिग बॉस 18’ में अब सोशल मीडिया पर जिन कंटेस्टेंट्स की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उसकी लिस्ट पर अब वायरल हो रही है। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हे ये कंटेस्टेंट्स।

बिग बॉस 18

बिग बॉस 18

Bigg Boss 18 Most Talked Contestants: ‘बिग बॉस 18′ में जैसे-जैसे शो अपने फिनाले की तरफ आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे अब शो में दर्शकों की रूचि भी बढ़ती ही जा रही है। अब कंटेस्टेंट्स भी खुलकर एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा जिन कंटेस्टेंट्स की चर्चा हो रही है वो आखिर कौन हैं। 5 ऐसे कंटेस्टेंट्स जो शो में टॉप 5 बन सकते हैं और जिनके हैशटैग सबसे ज्यादा यूज हो रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

नंबर 5 – रजत दलाल 

‘द खबरी तक’ के पोस्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर जिन कंटेस्टेंट्स की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है उस लिस्ट में पांचवे नंबर पर रजत दलाल है। रजत को सोशल मीडिया पर 238.1K प्वाइंट्स मिले हैं। हालांकि इस लिस्ट को सिर्फ पोस्ट के मुताबिक बताया जा रहा है, ‘न्यूज 24’ इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

नंबर 4 – अविनाश मिश्रा

इस लिस्ट में अगले कंटेस्टेंट की बात करें तो वो अविनाश मिश्रा है जिनका पहले दिन से घर में काफी ज्यादा योगदान रहा है। अविनाश मिश्रा घर में काफी एक्टिव हैं, ऐसे में बाहर उनके चर्चे होना लाजमी है। अविनाश की गेम भी उन्हें शो में टॉप 5 तक पहुंचा सकती है।

विज्ञापन

नंबर 3 – दिग्विजय राठी

दिग्विजय राठी भी बेशक इस गेम में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की तरह आए हैं लेकिन उनके पास भी पूरा गेम का कंट्रोल आ गया है। उन्हें भी गेम समझ में आने लगी है। दिग्विजय पहले से ही शो में काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग लेकर आए हैं और इसलिए उनके बारे में भी खूब चर्चा हो रही हैं।

नंबर 2 – करणवीर मेहरा

करणवीर मेहरा की गेम भी उन्हें शो में काफी आगे तक लेकर जाने वाली है और इस बात का सबूत है ये लिस्ट। करणवीर के चर्चे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा हैं और उन्हें टॉप 2 कंटेस्टेंट के तौर पर अभी से ही देखा जाने लगा है।

विज्ञापन

नंबर 1 – विवियन डीसेना 

जिस कंटेस्टेंट के सबसे ज्यादा चर्चे हैं वो विवियन डीसेना ही हैं। विवियन की गेम पहले दिन से ही काफी स्ट्रॉन्ग लग रही है। विवियन को 802.1K प्वाइंट्स के साथ पहला नंबर मिला है। यानी वो शो को जीतने के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ