iPhone 18 Launch Event: अमेरिका के कैलिफोर्निया में बीते दिन एप्पल लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया. इवेंट में आईफोन 18 प्रो मॉडल और आईफोन 18 डुओ लॉन्च किए गए हैं. वहीं इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों भी इस इवेंट में शामिल हुए. सोशल मीडिया पर तृप्ति डिमरी और एपी ढिल्लों की एप्पल के सीईओ जॉन टर्नस के साथ फोटोज वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में तृप्ति डिमरी और एपी ढिल्लों को जॉन टर्नस एप्पल आईफोन के नए मॉडल्स दिखाते नजर आ रहे हैं. इवेंट से बॉलीवुड सेलेब्स की कई फेाटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें तृप्ति डिमरी और एपी ढिल्लों आईफोन 18 के नए मॉडल्स देखते नजर आ रहे हैं.
सीईओ से की बातचीत
कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में हुए इस इवेंट के लिए तृप्ति डिमरी और एपी ढिल्लों को खास इन्विटेशन दिया गया. इवेंट के दौरान ये दोनों सितारे एप्पल के सीईओ जॉन टर्नस से भी बातचीत करते नजर आए. साथ ही मीडिया से भी इन सितारों ने बातचीत की. वहीं इस दौरान जॉन टर्नस तृप्ति डिमरी और एपी ढिल्लों को आईफोन के नए मॉडल्स दिखाते नजर आए और साथ ही नए फीचर्स के बारे में भी बताते नजर आए. सेलेब्स के फैंस इस बात से काफी खुश हैं कि भारतीय सिनेमा के सितारे भी इस इवेंट में शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: iPhone 17 से लेकर iPhone Air तक महंगे हुए Apple के ये मॉडल, नए लॉन्च के बाद इतनी बढ़ी कीमत
तृप्ति डिमरी और एपी ढिल्लों का स्टाइलिश लुक
आईफोन 18 लॉन्च इवेंट में तृप्ति डिमरी रेड कलर के कोट और ब्लू डेनिम जींस में नजर आईं. इवेंट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखाई दीं. वहीं उनके साथ आए पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ग्रे कलर की जैकेट पहने नजर आए. सोशल मीडिया पर दोनों के लुक्स की भी खूब चर्चा हो रही है. वायरल फोटोज में देखने को मिल रहा है कि इस इवेंट के दौरान तृप्ति डिमरी और एपी ढिल्लों को कई लोग घेर कर खड़े हुए थे. वहीं मीडिया ने इन सितारों का इंटरव्यू भी लिया. जिनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
यह भी पढ़ें: ‘कौन देखने जाएगा?’ तब्बू के दोस्तों ने ‘दृश्यम 2’ पर उठाए थे सवाल, फ्लॉप होने का था डर; एक्ट्रेस का खुलासा
तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म
बता दें तृप्ति डिमरी इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ साउथ स्टार प्रभास भी नजर आ रहे हैं. साल की शुरुआत में ही संदीप रेड्डी वांगा ने तृप्ति डिमरी और प्रभास की फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया था. इस पोस्टर में तृप्ति और प्रभास साथ में दिखाई दे रहे थे. वहीं ये फिल्म अगले साल 2027 में मार्च में रिलीज होने जा रही है. वहीं आखिरी बार तृप्ति डिमरी को शाहिद कपूर के साथ ‘ओ रोमियो’ में देखा गया है. हालांकि ओटीटी पर भी एक्ट्रेस की ‘मां बहन’ फिल्म रिलीज हुई थी, लेकिन बड़े पर्दे पर ‘ओ रोमियो’ ही एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म है.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट भी निशाने पर
10 mins agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
19 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines