International Yoga Day पर हिना खान ने समंदर किनारे किया योग, हनीमून के बीच दिए फिटनेस टिप्स

Hina Khan on International Yoga Day: इंटरनेशनल योग डे 2025 पर हिना खान ने तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह समंदर किनारे योग करती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस गोवा में अपने हनीमून पर हैं।

Hina Khan

हिना खान ने योग करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Hina Khan on International Yoga Day: टीवी एक्ट्रेस इन दिनों पति रॉकी जायसवाल के साथ गोवा में हनीमून एन्जॉय कर रही हैं। दोनों शादी के करीब 15 दिन बाद क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए इंडिया से बाहर गई हैं। इस दौरान भी एक्ट्रेस अपनी सेहत का पूरा ध्यान दे रही हैं। साथ ही फैंस को फिट रहने की सलाह दे रही हैं। इंटरनेशनल योग डे 2025 के मौके पर हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें समंदर किनारे योग करते हुए देखा जा सकता है।

हिना खान ने शेयर की तस्वीरें

इंटरनेशनल योग डे 2025 पर बॉलीवुड से टीवी इंडस्ट्री तक योग करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और लोगों को मोटिवेट कर रहे हैं। हिना खान ने भी योग करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं जो लोगों को मोटिवेट कर रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस समंदर किनारे योग की अन्य-अन्य मुद्राएं कर रही हैं। एक तस्वीर में उन्हें भुजंग आसन करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

कैंसर से जंग के बीच फिटनेस पर दिया ध्यान

हिना खान ने योग करते हुए तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया, ‘परफेक्ट व्यू के साथ में योग। योग, ब्रीद प्रोसेस और मेडिटेशन सब कुछ है। आप अपने लिए अच्छे बनें।’ तस्वीरों में उन्होंने एक्वा कलर की टी-शर्ट और डार्क ब्लू स्टॉकिंग्स पहने हुए हैं। जाहिर है कि हिना खान की कैंसर से जंग लगातार जारी है। इस दर्द के बीच भी वह अपनी फिटनेस पर ध्यान देना नहीं भूल रही हैं।

विज्ञापन

हनीमून पर हैं हिना खान

गौरतलब है कि हिना खान ने इसी महीने 4 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी रचाई थी। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की जिसकी भनक किसी को कानोंकान नहीं लगी थी। हिना ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को चौंका दिया था। वहीं शादी के करीब 15 दिनों के बाद हिना और रॉकी गाेवा में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ