Shoaib Ibrahim के जन्मदिन पर Dipika Kakar ने लिखा स्पेशल नोट, पति पर यूं लुटाया प्यार

Dipika Kakar Emotional Post for Shoaib Ibrahim: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम के जन्मदिन पर उनके लिए एक खास नोट शेयर किया है। साथ ही उन पर ढेर सारा प्यार लुटाया है।

Dipika Kakar Emotional Post for Shoaib Ibrahim

दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम के लिए खास नोट लिखा है। Photo Credit- Instagram

Dipika Kakar Emotional Post for Shoaib Ibrahim: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने बीते दिन 20 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके फैंस ने उन्हें भर-भरकर बधाई दी। इस बीच दीपिका कक्कड़ ने अपने पति के लिए इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। इस इमोशनल पोस्ट में एक्ट्रेस ने शोएब इब्राहिम का हर चीज के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही उनके साथ की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दीपिका की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन

दीपिका ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर पति शोएब इब्राहिम के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर अस्पताल की है, जिसमें दीपिका और शोएब एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। अन्य तस्वीरों में दोनों एक साथ पोज देते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा एक तस्वीर में दीपिका और शोएब बेटे रुहान के साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

पोस्ट में शोएब पर लुटाया प्यार

दीपिका कक्कड़ ने तस्वीरों के साथ एक लंबा-चौड़ा इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘उस इंसान का जश्न मनाना, जो हर दिन अपने प्यार से मेरी लाइफ को रोशनी से भर रहा है…@shoaib2087 आप हैं तो मैं हूं, आपसे ही मैं हूं, आप सबसे अच्छे और बुरे वक्त में मेरे साथ चले हैं, मेरे हाथ को कसकर पकड़ा है, आपकी आंखें मुझे बता रही हैं कि मैं यहीं हूं। आपका टच मुझे वही पावर दे रहा है जो मुझे जरूरी है और आपकी गर्मजोशी मुझे सारा आराम दे रही है।’

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘जितना भी मुश्किल वक्त हो, आपका साथ ये फील होने नहीं देता है। पिछले कुछ दिनों में हम दोनों ने बहुत कुछ फेस किया। अस्पताल के कॉरिडोर में रोना, मेरे स्कैन के लिए बहुत डरना, सर्जरी का दिन, ICU का दिन, आप अभी भी रातों तक सोए नहीं हैं, जब मैं घर आ गई हूं, मैं करवट भी बदलूं तो आप उठ जाते हैं, ये देखने के लिए कि मैं ठीक हूं। बिल्कुल एक बच्चे की तरह आपने मेरी देखभाल की और आप अभी भी ऐसा कर रहे हैं।’

विज्ञापन

दीपिका की हुई लिवर सर्जरी

दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘इसलिए उस इंसान को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई जो न सिर्फ मुझे प्यार करता है, बल्कि मुझे अपनी गर्मजोशी में लपेटता है। ये देखता है कि मैं खुश हूं। हमेशा सेफ और हंसते रहो। अल्लाह हर खुशी से आपको नवाजे, हर दुआ में आपका नाम है।’ गौरतलब है कि दीपिका कक्कड़ की हाल ही में लिवर ट्यूमर की सर्जरी हुई है। इस मुश्किल वक्त में शोएब इब्राहिम कदम-कदम पर एक्ट्रेस के साथ में रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ