हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कौन? जिसकी कोबरा सांप के डसने से हुई दर्दनाक मौत, 2 दिन पहले शेयर किया था आखिरी रील

---विज्ञापन---

Instagram Influencer Deepa Sahu Death: वो जो सोशल मीडिया पर अपनी फनी रील्स से लोगों को हंसाते हैं, उन्हें एटंरटेन करते हैं। कोई ट्रैवल करके अपनी रील्स शेयर करता है तो कोई फनी कंटेंट बनाकर अपने टेलेंट के दम पर आगे बढ़ता है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के साथ एक के बाद एक अब कई हादसे देखने को मिल रहे हैं। अभी हाल ही में महाराष्ट्र की फेमस ट्रैवल इंफ्लुएंसर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

अनवी कामदार का एक झरने के पास पैर फिसल गया था और वो वहां से गिर गई थीं जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। अब राजस्थान से भी दुखद घटना की खबर आ रही है। दरअसल टोंक जिले में इंस्टाग्राम पर रील बनाकर लोगों को हंसाने वाली दीपा साहू नाम की इंफ्लुएंसर की कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन थीं दीपा साहू जिन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल सोशल मीडिया पर रील बनाने वालीं दीपा साहू के साथ ये घटना घाट कस्बे में हुई, सुबह करीब 6 बजे जब दीपा अपने घर के पास गायों के लिए चारा काटने के लिए गई थीं। तभी अचानक खेतों में कोबरा सांप आ गया और उसने दीपा को काट लिया। सांप के काटते ही दीपा ने बहुत जोर से चिल्लाया, लड़की की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उन्होंने सांप को मार डाला। दीपा के परिजन उन्हें आनन-फानन में कोटा के अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही दीपा ने दम तोड़ दिया। सांप के जहर का असर इतनी तेजी से हुआ कि डॉक्टर्स दीपा को बचा ही नहीं पाए।

---विज्ञापन---

Instagram Influencer Deepa Sahu Death

कौन थीं दीपा साहू?

आपको बता दें दीपा साहू को सोशल मीडिया पर रील बनाना बेहद पसंद था। वो अक्सर अपनी रील इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की दीपा ने 2 दिन पहले अपनी आखिरी इंस्टाग्राम रील को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में हाथ मे छाता लिए गाने पर लिप सिंक कर रही थीं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 38 हजार फॉलोअर्स थे। उनके यूं चले जाने से फॉलोअर्स भी काफी दुखी हैं। वहीं लोगों का मानना है कि अगर दीपा को समय से अस्पताल ले जाया जाता को उनकी जान बच सकती थी। कोबरा के डसने के बाद 1 घंटे के अंदर दूनी सीएचसी या फिर देवली के ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया होता तो आज दीपा हमारे बीच होतीं।

---विज्ञापन---

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐃𝐞𝐞𝐩𝐚 𝐒𝐚𝐡𝐮 (@_deepasahu._)

सबसे खतरनाक सांप ने दीपा को काटा था

दुनिया में कोबरा सांप को सबसे खतरनाक सांपों में एक माना जाता है। इस सांप के काटने के कुछ वक्त बाद ही इंसान की मौत हो जाती है। दुर्भाग्यवश दीपा को इसी सांप ने काटा था। इस सांप के काटने के बाद अगर 1-2 घंटे के अंदर-अंदर अस्पताल ना पहुंचा जाए तो किसी भी इंसान की मौत हो जाती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से बाहर आने के बाद कब ‘ठेला’ लगाएंगी वड़ा पाव गर्ल? Chandrika Dixit ने किया खुलासा

Sponsored Links by Taboola