Influencer Passes Away: इस वक्त सोशल मीडिया से बेहद परेशान करने वाली खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक 19 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान सुसाइड कर लिया। जब इन्फ्लुएंसर ने ऐसा किया, तो उस दौरान उनके फैंस उन्हें लाइव स्ट्रीमिंग पर देख रहे थे और उन्हें बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन वो लड़की को नहीं बचा पाए। लड़की पहले इंस्टाग्राम पर लाइव और फिर फंखे से फांसी लगा ली।
इन्फ्लुएंसर ने क्यों किया सुसाइड?
इन्फ्लुएंसर का नाम अंकुर नाथ बताया जा रहा है। साथ ही जानकारी मिल रही है कि अंकुर ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। सामने आई जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि प्यार में धोखे की वजह से इन्फ्लुएंसर ने ऐसा कदम उठाया है। लड़की के घरवालों को भी प्रेम-प्रसंग का ही मामला लग रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब आगे की जांच में ही पता लगेगा कि आखिर अंकुर ने क्यों अपनी जान ली?
Influencer
क्या बोलीं पुलिस?
इस मामले पर बात करते हुए नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया है कि ये घटना 29 दिसंबर की है, जब अंकुर नाम की एक 19 साल की लड़की ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या करने से पहले लड़की इंस्टाग्राम पर लाइव आई और फिर पंखे से लटक गई। लड़की के परिजनों की बात करें तो उसके माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी का काम करते हैं।
बहन के साथ रहती थी अंकुर
बता दें कि अंकुर अपनी बहन के साथ यहां रहती थी। जब अंकुर इंस्टाग्राम पर लाइव आई, उस दौरान उन्हें उनके फैंस और गांव वाले देख रहे थे। उन लोगों ने ही लड़की के परिवार वालों को इसकी जानकारी भी दी, लेकिन जब लोग अंकुर के घर पहुंचे, तब तक वो फांसी के फंदे से झूल चुकी थीं। हालांकि, इसके बाद भी अंकुर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस कर रही जांच
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बता दें कि पुलिस ने लड़की के फोन को भी जब्त किया है। पुलिस की आगे की जांच में ही खुलासा होगा कि लड़की के फोन से कोई आत्माहत्या के कारण का पता लगा है या नहीं। हालांकि, परिवार के बयान के आधार पर प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है, तो पुलिस उसी आधार पर जांच भी कर रही है।
यह भी पढ़ें- Chahat Pandey Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं चाहत पांडे, विवादों से भरी है जिंदगी
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
30 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines