Chahat Pandey Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं चाहत पांडे, विवादों से भरी है जिंदगी

Chahat Pandey Net Worth: बिग बॉस 18 में एक नाम जो हर किसी की जुबां पर है, वो है चाहत पांडे। टीवी की बहू से लेकर राजनीति तक, चाहत ने हमेशा कुछ खास किया है। आइए जानते हैं उनकी नेट वर्थ के बारे में…

Chahat Pandey Net Worth

Chahat Pandey Net Worth

Chahat Pandey Net Worth: बिग बॉस 18 में इस बार कई चर्चित चेहरे नजर आए हैं। लेकिन इनमें से सबसे चर्चित नाम है चाहत पांडे, जिन्होंने टीवी की बहू के रूप में खूब नाम कमाया है। चाहत पांडे ने न केवल एक्टिंग में हाथ आजमाया है, बल्कि राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। पिछले साल उन्होंने मध्य प्रदेश के दमोह से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी कमाई के बारे में एक हलफनामा भी दिया था, जिसमें उनकी नेटवर्थ के आंकड़े सामने आए थे।

कितनी है चाहत पांडे की नेट वर्थ

चाहत पांडे ने महेश योगी वेदिक यूनिवर्सिटी, कटनी से 2021 में BA की डिग्री प्राप्त की है। हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल नेटवर्थ लगभग 7 करोड़ रुपये बताई हैं। उनकी कमाई मुख्य रूप से टीवी शोज, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और पब्लिक अपीयरेंस से आती है। बिग बॉस 18 में उनका हिस्सा बनना उनकी नेट वर्थ को और बढ़ा सकता है, क्योंकि कई फैंस का मानना है कि वह इस सीजन की फाइनलिस्ट बन सकती हैं। शो में चाहत पांडे का संघर्ष और विवाद भी चर्चा में रहा है, खासकर अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और ईशा सिंह के साथ उनकी लड़ाइयां।

चाहत पांडे के खिलाफ कौन-कौन से मामले दर्ज

चाहत पांडे का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। हलफनामे के अनुसार, उनके खिलाफ एक मामला दर्ज है, जिसमें उन पर IPC की कई धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। इन धाराओं में धारा 452 (किसी के घर में घुसकर हमला करना), धारा 323 (लड़ाई जैसी आपराधिक घटना), धारा 427 (50 रुपये से अधिक का नुकसान) और धारा 34 (दो या दो से अधिक लोगों द्वारा एक साथ अपराध करना) शामिल हैं। इस मामले में चाहत पांडे के खिलाफ 2020 में एक विवाद सामने आया था, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने अपने मामा के घर में तोड़फोड़ और मारपीट की थी।

चाहत पांडे ने किस बात पर सफाई दी

यह विवाद इतना बड़ा हो गया था कि पुलिस ने उन्हें अरेस्ट भी किया था। पहले तो वह घर से भाग गई थीं, लेकिन बाद में उन्हें पकड़कर कोर्ट ले जाया गया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। हालांकि, चाहत पांडे ने बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर में इस बात पर सफाई दी और कहा कि यह खबर महज अफवाह थी। उनका कहना था कि उन्होंने जेल जाने वाली बात को बिल्कुल गलत बताया और यह सिर्फ एक मिथक था।

Chahat Pandey Net Worth

चाहत पांडे का करियर

चाहत पांडे का जन्म मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी मेहनत से टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। चाहत ने इंदौर में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली और फिर टेलीविजन शो पवित्र बंधन से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन “हमारी बहू सिल्क” शो ने उन्हें बहुत बड़ी पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने “दुर्गा माता की छाया” और “नथ जेवर या जंजीर” जैसे शोज में भी काम किया, जिससे वह लोगों के बीच बहुत ही मशहूर हो गईं। इसके अलावा चाहत पांडे ने राजनीति में भी कदम रखा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ