हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

एक मर्डर मिस्ट्री की कितनी गुत्थियां? कौन हैं Indrani Mukherjee? जिनकी हाईप्रोफाइल जिंदगी के पन्ने चर्चा में

Indrani Mukherjee: एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री, जिसने मां-बेटी के रिश्ते पर ही सवाल खड़े कर दिए। आखिर कौन हैं इंद्राणी मुखर्जी? जिनकी हाईप्रोफाइल लाइफ के किस्से भी हाईप्रोफाइल हैं और आज एक हाईप्रोफाइल केस में वो उलझी हैं।

विज्ञापन
Indrani Mukherjee, Image credit- News24

Indrani Mukherjee: कुछ कहानियां सिर्फ कहानियां होती हैं, हकीकत नहीं और कुछ हकीकत भी सिर्फ कहानियां बनकर रह जाती हैं। एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री, जिसने ना सिर्फ सुर्खियां बटोरी बल्कि वो आज तक सुलझ नहीं पाई। दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2012 के शीना बोरा मर्डर केस की, जिस पर अब एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है।

हाईप्रोफाइल किस्से

ये मर्डर मिस्ट्री सिर्फ एक मर्डर की वो गुत्थी नहीं है, जो आज तक नहीं सुलझ पाई बल्कि इस कहानी से वो तमाम सवाल भी जहन में उठते हैं, जो रिश्तों को तार-तार कर दें। इस केस की सच्चाई क्या है वो तो अभी तक सामने नहीं आई, लेकिन लोगों के मन में ये सवाल जरूर है कि आखिर कौन हैं इंद्राणी मुखर्जी? जिनकी लाइफ ही हाईप्रोफाइल नहीं बल्कि किस्से भी हाईप्रोफाइल हैं? आइए जानते हैं…

कौन हैं इंद्राणी मुखर्जी?

एक ऐसा नाम, जो ना सिर्फ सुर्खियों में रहा बल्कि अब उस पर एक डॉक्यूमेंट्री बन गई और अब जब ये कहानी दुनिया के सामने आने वाली थी, तो इस पर रोक लगा दी गई। दरअसल, नाम है इंद्राणी मुखर्जी… जी हां, वही इंद्राणी मुखर्जी जिनकी हाईप्रोफाइल लाइफ हाईप्रोफाइल तरीके से ही दुनिया के सामने आई। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं इसकी तो जांच की जा रही है, लेकिन हम आपको बता देते हैं कि इंद्राणी मुखर्जी शीना बोरा की मां है। वही, शीना बोरा जिसके मर्डर की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई।

अपनी ही बेटी के केस में मुख्य आरोपी है ‘इंद्राणी मुखर्जी’

इस केस में शीना की मां यानी ‘इंद्राणी मुखर्जी’ मुख्य आरोपी है। इतना ही नहीं बल्कि इंद्राणी मुखर्जी की भी अपनी एक अलग पहचान है और उन्हें एक बड़ी सेलिब्रिटी पर्सनैलिटी माना जाता था, लेकिन आईएनएक्स मीडिया की सीईओ इंद्राणी मुखर्जी अपनी ही बेटी के मर्डर केस में मुख्य आरोपी बनकर सामने आई। ये केस ऐसा उलझा कि धीरे-धीरे इसने इंद्राणी मुखर्जी की जिंदगी के पन्ने पलटने शुरू कर दिए।

रिलीज से पहले डॉक्यूमेंट्री पर रोक

बता दें कि अब इंद्राणी मुखर्जी की लाइफ पर एक डॉक्यूमेंट्री बनकर तैयार की गई, लेकिन रिलीज के पहले ही इसे रोक दिया गया। इस डॉक्यूमेंट्री को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अभी भी ये मर्डर मिस्ट्री सुलझ नहीं पाई है, तो सीबीआई ने इसे रिलीज करने से मना कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। अब इसमें ये देखने वाली बात होगी कि आखिर क्या मां ने ही अपनी बेटी को खून कर इस पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया या फिर एक हाईप्रोफाइल पर्सनैलिटी को जबरदस्ती हाईप्रोफाइल केस में घसीटा गया?

यह भी पढ़ें- ‘आज तो मैम नहीं बोलोगे ना…’, Jackky Bhagnani की बहन ने पैप्स को बांटी शादी की मिठाइयां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें