'आज तो मैम नहीं बोलोगे ना...', Jackky Bhagnani की बहन ने पैप्स को बांटी शादी की मिठाइयां

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी हो गई है। अब कपल की फोटोज इंटरनेट पर फैली हुई है। शादी के बाद रकुल और जैकी पहली बार पैप्स के कैमरे के सामने आए, जहां कपल ने जमकर पोज दिए।

Rakul Preet Singh, Jackky Bhagnani

Rakul Preet Singh, Jackky Bhagnani, image credit- instagram

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani: मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी के फोटोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं। फैंस भी कपल को शादी की खूब बधाइयां दे रहे हैं और रकुल और जैकी की शादी के फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, शादी के बाद न्यूली वेड कपल पैप्स के सामने आया और जमकर पोज दिए। इतना ही नहीं इस दौरान रकुल के पतिदेव ने पैप्स से खास डिमांड भी की। आइए जानते हैं क्या?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार पैप्स के कैमरे में कैप्चर हुए रकुल और जैकी

शादी के बाद जैसे ही रकुल और जैकी पैप्स के कैमरे में सामने आए, तो दोनों ने जमकर पोज दिए और खूब लाइमलाइट चुराई। इस दौरान जैकी ने हंसते हुए पैप्स से कहा कि आज तो मैम नहीं बोलोगे ना? जैसे ही पैप्स ने ये सुना तो उन्होंने ‘भाभी, भाभी’ कहकर पूरा माहौल ही बना दिया और फिर पैप्स बोले कि ‘जैकी की दुल्हनिया’। इसके बाद कपल ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए और फिर जैकी ने अपनी प्यारी-सी दुल्हन को माथे पर किस किया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

यूजर्स ने कपल पर लुटाया प्यार

वहीं, कपल के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आज से भाभी जी। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्यूट जोड़ी। तीसरे यूजर ने लिखा कि कितना क्यूट। एक और यूजर ने कमेंट किया कि क्यूट कपल। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर रकुल और जैकी के इस वीडियो पर कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि रकुल और जैकी की शादी के बाद जैकी की बहन दीपशिखा देशमुख ने पैप्स को मिठाइयां बांटी और उन्हें थैंक्स कहा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

रकुल और जैकी ने शेयर की शादी की फोटोज

बता दें कि शादी के बाद रकुल और जैकी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग फोटोज को शेयर किया था। इन तस्वीरों में कपल बेहद सुंदर लग रहा था। साथ ही इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि माइन नॉउ एंड फॉरएवर, दिल का इमोजी, 21-02-2024 #abdonobhagna-ni, रकुल और जैकी के इस पोस्ट पर यूजर्स ने लाइक्स और कमेंट्स की तो बारिश ही कर दी। हर कोई न्यूली वेड कपल को बधाई दे रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

रकुल-जैकी की शादी में सेलेब्स

इतना ही नहीं बल्कि रकुल और जैकी की शादी की इनसाइड फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें गेस्ट्स दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में न्यूली वेड कपल के साथ भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे सहित कई और गेस्ट नजर आ रहे हैं। बता दें कि रकुल और जैकी की शादी गोवा में हुई है। इस शादी को अटेंड करने के लिए बी-टाउन सेलेब्स ने गोवा में एंट्री की।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ