हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranveer Allahbadia कहां हुए गायब? घर पर लगा ताला, फोन भी बंद, क्या बोलीं पुलिस?

Ranveer Allahbadia: मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने अभी तक अपना बयान पुलिस को दर्ज नहीं कराया है। इस बीच रणवीर से पुलिस संपर्क भी नहीं कर पा रही है। ऐसे में सवाल है कि रणवीर कहां गायब हो गए?

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia: मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों तक रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर बातें हो रही हैं, लेकिन इस बीच अब कुछ और ही सुनने में आ रहा है, जो बेहद हैरान कर रहा है। जी हां, कहा जा रहा है कि रणवीर अल्लाहबादिया कहीं गायब हो गए हैं? आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

कहां गायब हुए रणवीर अल्लाहबादिया?

दरअसल, इस वक्त खबर आ रही है कि रणवीर अल्लाहबादिया ने अभी तक अपना बयान दर्ज नहीं करवाया है। जी हां, मुंबई पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि रणवीर से बात नहीं हो पा रही है और पुलिस के अनुसार रणवीर के मुंबई स्थित घर पर भी ताला लगा हुआ है। साथ ही उनके वकील से भी बात नहीं हो पा रही है। इसके अलावा रणवीर का फोन भी बंद आ रहा है। ऐसे में अब सवाल ये है कि आखिर रणवीर अल्लाहबादिया कहां गायब हो गए?

शो के एडिटर पहुंचे पुलिस स्टेशन

इसके अलावा पुलिस ने जानकारी दी है कि शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ के एडिटर प्रथम सागर, खार पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं और वहां उनसे सवाल-जवाब होंगे। हालांकि, इस मामले में पुलिस अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी का बयान दर्ज चुकी है। इस दौरान दोनों ने ही अपने बयान में ये साफ किया कि समय रैना का ये शो स्क्रिप्टेड नहीं है और उन्हें अपने मन से बोलने की आजादी थी

विज्ञापन

विवाद को लेकर माहौल गर्म

गौरतलब है कि इस वक्त पूरे देश में इस शो को हुए विवाद को लेकर माहौल गर्म है। ऐसे में इसका सीधा असर इन लोगों पर हो रहा है, जिनका नाम इस केस से जुड़ा हुआ है। इस पूरे विवाद के बाद रणवीर के इंस्टाग्राम पर फैंस कम हो गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा वो कई ब्रांड के साथ डील भी खो सकते हैं। साथ ही अपूर्वा मखीजा को भी IIFA से निकाल दिया गया है। बता दें कि अपूर्वा IIFA की ऑफिशियल एम्बेसडर थीं।

रणवीर अल्लाहबादिया ने पूछा भद्दा सवाल

बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया ने शो में पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर एक कंटेस्टेंट से भद्दा सवाल किया था, जिसके बाद ये पूरा विवाद खड़ा हुआ है। हालांकि, अपनी बात के लिए रणवीर अल्लाहबादिया ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी है, लेकिन फिर भी ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और बढ़ता जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि मामले में आगे क्या मोड़ आता है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: ‘मैं सब सही कर रहा हूं, थका तो’, Harshvardhan Rane ने क्यों कही ये बात?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola