India’s Got Latent Controversy: पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ बीते कुछ टाइम से सुर्खियों में बना हुआ है। जबसे रणवीर अल्लाहबादिया ने इस शो में पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर भद्दा कमेंट किया है, तबसे ही वो चर्चा में हैं। इस बीच अब रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी फिर से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में दोनों ने साइबर सेल से संपर्क किया था और दोनों अपना बयान दर्ज करवाना चाहते थे। अब दोनों का एक वीडियो सामने है, जो साइबर सेल के बाहर का है।
महाराष्ट्र साइबर सेल से निकले यूट्यूबर्स
दरअसल, एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए जानकारी दी गई है आशीष चंचलानी और रणवीर अल्लाहबादिया, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद मामले के संबंध में अपने बयान दर्ज कराने के बाद नवी मुंबई में महाराष्ट्र साइबर सेल मुख्यालय से निकले। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर और आशीष दोनों ही मुंह छुपाकर कार के अंदर जल्दी से बैठ रहे हैं।
कार की विंडो पर अखबार
इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी कार की विंडो पर अखबार भी लगे हैं, जिससे कैमरे में वो कैद ना हो सकें। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही अपना मुंह छुपा रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि पहले मुंह छुपाने वाले काम करते क्यों हो?
लोगों ने फिर किया ट्रोल
वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि सक्ल तो दिखा दो। तीसरे यूजर ने कहा कि अखबार क्यों लगाए हैं? एक चौथे यूजर ने लिखा कि ये दोनों अब चेहरा क्यों छुपा रहे हैं? एक और यूजर ने लिखा कि शर्म आनी चाहिए तुम दोनों को। एक और यूजर ने कहा कि कितने बेशर्म हैं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
महाराष्ट्र साइबर सेल को दिया बयान
गौरतलब है कि रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी के अलावा शो के अन्य लोग भी इस वक्त लाइमलाइट में बने हुए हैं। सभी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा चुका है और लोगों ने खूब भला-बुरा कहा है। अब रणवीर और आशीष ने इस मामले पर महाराष्ट्र साइबर सेल को अपना बयान दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें- Hina Khan के लिए बॉयफ्रेंड ने शेयर किया खास पोस्ट, Rocky Jaiswal बोले- मैं बहुत लकी…
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines