Rocky Jaiswal: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिर चाहे वो हिना की प्रोफेशनल लाइफ हो या फिर पर्सनल लाइफ। हिना से जुड़े हर अपडेट पर फैंस भी नजर रखते हैं। लोगों को भी हिना के बारे में हर एक चीज जानने की एक्साइटमेंट रहती है। इस बीच अब हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने भी अपनी पार्टनर के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि आखिर रॉकी ने ऐसा क्या शेयर किया है?
रॉकी जायसवाल ने शेयर की फोटोज
दरअसल, रॉकी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर हिना खान के साथ अपनी कई सारी फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों अलग-अलग पोज दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो लोगों ने इस पर खूब प्यार लुटाया और जमकर लाइक किया। इतना ही नहीं बल्कि पोस्ट को शेयर करते हुए खुद रॉकी ने भी शानदार कैप्शन लिखा है, जो हिना के लिए बेहद खास है।
रॉकी ने लिखा खास कैप्शन
रॉकी जायसवाल ने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि जब मेरी लाइफ ने मुझे ऑरेंज दिए, तो मैंने उन्हें प्यार में बदल दिया। मैं अपने पार्टनर को पाकर खुद को भाग्यशाली मानता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि जब तुम मेरे साथ हो, तो मुझे सब समझ में आता है। उन्होंने आगे लिखा कि मेरा प्यार, सबसे स्ट्रांग वुमेन और सबसे ईमानदार इंसान। ये हमेशा जाएगा… आप और मैं…।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
उन्होंने आगे लिखा कि इसके अलावा सेलेब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया की खूबसूरत टीम में शामिल होना भी खुशी की बात थी। आप सभी मास्टर शेफ कहलाने के पात्र हैं। वहीं, अब रॉकी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि क्या जोड़ी है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि वाह क्या बात लिखी है। एक और ने लिखा कि रॉकी आप बहुत अच्छे हैं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
हिना को है ब्रेस्ट कैंसर
गौरतलब है कि हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर है, जो स्टेज थ्री पर है। हालांकि, रोजलिन खान का कहना है कि हिना को स्टेज टू का कैंसर है। रोजलिन के दावों पर हिना खान ने कोई रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब बातें हो रही हैं। हाल ही में रोजलिन ने हिना की मेडिकल रिपोर्ट्स भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।