India’s Got Latent Controversy: समय रैना के पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद पूरे देश ने नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं बल्कि समय और रणवीर के अलावा शो के बाकी लोगों पर कानूनी संकट के बादल भी मंडरा रहे हैं। अब ऐसे में सरकार ने भी सख्ती दिखाई है। इस मामले पर सरकार ने सख्त रवैया दिखाते हुए सभी ओटीटी प्लेटफॉर्मस को एडवाइजरी जारी कर दी है।
सख्त हुई सरकार
रणवीर के भद्दे कमेंट वाला अब सरकार के पास जा चुका है और सरकार ने इस पर सख्ती दिखाते हुए कंटेंट शेयर करने वाले सभी ओटीटी प्लेटफॉर्मस को एडवाइजरी जारी की है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी इस बात पर सहमति जताई की यूट्यूब पर बेहूदे कंटेंट पर लगाम लगानी चाहिए।
नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा
सुप्रीम कोर्ट के बाद अब सरकार ने भी इस बात पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि ओटीटी को सभी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। इंफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मंत्रालय के एडवाइजर कंचन गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ऑनलाइन कंटेट साझा करने वालों और ओटीटी प्लेटफॉर्मों को एक एडवाइजरी जारी की है।
आचार संहिता का पालन करना होगा
इस एडवाइजरी के मुताबिक उन्हें सूचान प्रौद्योगिकी के तहत भारत के कानून और आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा गया है। इस नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मंत्रालय को ऑनलाइन क्यूरेटेड कंटेंट (ओटीटी प्लेटफॉर्म) और सोशल मीडिया के कुछ मेकर्स की ओर से अश्लील, पोर्नोग्राफिक और अश्लील सामग्री के कथित प्रसार के बारे में संसद के सदस्यों, संगठनों के प्रतिनिधियों और सार्वजनिक शिकायतें मिली हैं।
अश्लील सामग्री दिखाना दंडनीय अपराध
इतना ही नहीं बल्कि इस नोटिफिकेशन में भारत संहिता: महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के प्रावधानों की तरफ भी ध्यान दिलाया गया है कि जिनमें अश्लील/अश्लील सामग्री को दिखाना दंडनीय अपराध है।
नियम ना मानने वाले पर जरूरी कार्रवाई
इतना ही नहीं बल्कि इस नोटिफिकेशन में आगे कहा गया है कि सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने प्लेटफॉर्म पर सामग्री प्रकाशित करते समय लागू कानूनों का पालन करें। हर एक नियम का सख्ती से पालन करना होगा और अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उन पर जरूरी कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है।
यह भी पढ़ें- Rozlyn Khan ने Hina Khan को किया Expose? झूठी निकली TV की ‘अक्षरा’ के स्टेज 3 कैंसर की खबर
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
22 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines