India’s Got Latent Controversy: पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद पूरा मामला गरमा गया और लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की। इस मसले पर सभी अपनी राय दे रहे हैं और सुर्खियों से लेकर सोशल मीडिया तक इस विवाद पर बातें हो रही हैं। इस बीच अब मशहूर सिंगर बी प्राक ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि बी प्राक ने इस पर क्या कहा?
बी प्राक ने दिया रिएक्शन
दरअसल, viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बी प्राक ने रणवीर-समय विवाद पर बात की। अपनी बात रखते हुए बी प्राक ने कहा कि वो बात बहुत बड़ी और गलत थी, लेकिन मुझे बस ये है कि किसी के परिवार को हर्ट नहीं होना चाहिए। बी प्राक ने कहा कि उनको पर्सनली कोई हर्ट नहीं होना चाहिए। बंदा अगर दिल से उस चीज की माफी मांगता है और उसको पछतावा होता है उस चीज का, तो मैं यही कहूंगा उस चीज को ज्यादा नहीं खींचना चाहिए।
क्या बोले प्राक?
प्राक ने आगे कहा कि उस चीज को माफ कर देना चाहिए, लेकिन जो बात गलत थी वो मैंने रखी थी और ये मेरा अपना थॉट प्रोसेस था। प्राक ने कहा कि इसमें हमने किसी को कुछ गलत नहीं बोला। हमने बड़ी सहजता और सरलता से कहा कि आप अच्छा कंटेंट बनाए और अगर आप अच्छी चीज बनाओगे, तो लोग उसको अच्छा ही कहेंगे और गलत को गलत कहेंगे।
अच्छा कंटेंट बनाना चाहिए- प्राक
प्राक ने आगे कहा कि आप सही बनाओगे, तो आप तो आपके ऊपर कोई भी ऊंगली नहीं उठा सकता। आप बस अपने आपको यही दिखाओ क्योंकि सब कुछ शब्दों पर है और आपके शब्द ही सब कुछ हैं। मैं यही कहूंगा कि हर इंसान को अच्छा कंटेंट बनाना चाहिए। अच्छी फिल्में बननी चाहिए, अच्छे गाने बनने चाहिए और अच्छा कंटेंट बनना चाहिए।
पहले भी प्राक ने किया था रिएक्ट
गौरतलब है कि इसके पहले भी प्राक ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया था। इसको लेकर प्राक ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं एक पॉडकास्ट में जाने वाला था, जो बीयर बाइसेप्स का था, पर हमने कैंसिल कर दिया। क्यों? क्योंकि आपको पता है कि वो कैसी दयनीय सोच है और कैसे शब्द प्रयोग किए जा रहे हैं? हालांकि, इसको लेकर भी बाद में चर्चा हुई और कहा गया कि सिंगर बी प्राक को कभी भी यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बुलाया नहीं गया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था।
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar को किसने भेजा ‘ओपन लेटर’? Mahakal Chalo के बाद वायरल हुआ पोस्ट
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
18 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
22 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines