Indian YouTuber Ishan Sharma on American tipping culture as ‘scam’: सोशल मीडिया पर अक्सर किसी ना किसी मुद्दे को लेकर चर्चा होती रहती है। इस वक्त इंटरनेट पर ‘अमेरिकी टिपिंग सिस्टम’ को लेकर खूब बातें हो रही हैं। ये बातें ऐसे ही शुरू नहीं हुई बल्कि एक पोस्ट सामने आयास जिसके बाद ये बवाल मच गया। जी हां, भारत के मशहूर यूट्यूबर ईशान शर्मा ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
ईशान शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में ईशान ने दावा किया कि न्यूयॉर्क में टिपिंग एक ‘स्कैम’ है, सिर्फ इसलिए कि रेस्तरां प्रति घंटा मिनिमम वेजेज देते हैं, तो इसके लिए मैं एक्सट्रा पे क्यों करूं? 45 डॉलर (3800 रुपये) में क्रेप, क्लब सैंडविच और पाणिनी का ऑर्डर दिया। $50 केस पेमेंट किया और वेटर ने बाकी के पैसे टिप के रूप में ले लिए।
35 लाख रुपये महीना कमाते हैं ईशान
ईशान ने आगे कहा कि मैंने वेटर ने चेंज के लिए पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि ‘आपको टिप देनी होगी’ और वो वहां से चली गई। ईशान ने आगे लिखा कि जब मैंने उनसे पूछा कि क्या ये जरूरी है, तो उसने मुझे इग्नोर कर दिया। ईशान का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि ईशान शर्मा ने एक बार खुद दावा किया था कि वो एक महीने में 35 लाख रुपये कमाते हैं।
खुद किया था अपनी कमाई का खुलासा
अमेरिकी टिपिंग का मुद्दा सामने आते ही ईशान का वो पुराना वीडियो भी चर्चा में आ गया। इस वीडियो में ईशान के साथ थर्ड यूनिकॉर्न के फाउंडर और शार्क टैंक सीजन 1 के जज रहे अशनीर ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। वीडियो ईशान के एक पॉडकास्ट का है, जिसमें वो दावा कर रहे हैं कि मैंने एक महीने में 35 लाख रुपये भी कमाए हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ईशान कह रहे हैं कि बीते महीने मैंने 35 लाख की कमाई की, लेकिन ये मेरे लिए एक परेशानी की तरह है क्योंकि ये रकम बहुत छोटी है, जो मुझे बाहर जाकर बिजनेस करने की परमिशन नहीं दे रहा। जैसे ही ईशान ने अमेरिकी टिपिंग के मुद्दे को एक ‘स्कैम’ बताया, तो जहां कुछ लोग ईशान के सपोर्ट में बोले, तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ये कोई बड़ी बात नहीं है। अब इंटरनेट पर इस मसले पर बहस हो रही है और सभी यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- यूट्यूबर Anjali Chauhan कौन? जिनके बॉयफ्रेंड ने दी प्राइवेट फोटो लीक करने की धमकी
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
6 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
7 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
9 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
11 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
12 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines