Indian Police Force Twitter Review: रोहित शेट्टी की लेटेस्ट एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स‘ (Indian Police Force) अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) , शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) जैसी मजबूत स्टार कास्ट मौजूद है। जब इसका ट्रेलर सामने आया था तो फैंस खुशी से झूमते दिखे थे, सभी को ट्रेलर देखने के बाद इससे काफी ज्यादा उम्मीदें बढ़ गयी थीं। वहीं, अब जब सीरीज सामने आ गई है तो इस पर यूजर्स की क्या राय है ये भी जान लेते हैं। क्या उन्हें रोहित शेट्टी का डायरेक्टर के तौर पर ओटीटी डेब्यू पसंद आया या नहीं चलिए पता करते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मैं अब कुछ भी बोलने से डरती हूं,’ विक्की पर आरोप लगाते हुए फूट-फूटकर रोईं Ankita Lokhande
X यूजर्स के रिएक्शन
सोशल मीडिया पर यूजर्स खुलकर ये सीरीज देखने के बाद अपनी राय रखते हुए नजर आ रहे हैं। किसी को ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ इम्प्रेस करने में कामयाब हो गई तो किसी को ये देखने के बाद निराशा हुई है। कुछ लोगों ने तो शिल्पा शेट्टी की एक्टिंग पर भी सवाल उठाए हैं। एक ट्विटर (X) यूजर ने लिखा है, ‘प्राइम पर इंडियन पुलिस फोर्स टीवी सीरीज का पहला एपिसोड देखा। सभी को इससे दूर रहने की सलाह दें।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इंडियन पुलिस फोर्स आपको पहले एपिसोड से ही पकड़ लेता है। एक्शन और सस्पेंस की रोमांचक यात्रा।’ एक ने कहा, ‘इंडियन पुलिस फोर्स पूरी तरह से फन राइड है! फैंस जरूर देखें!’
मिक्स्ड रिएक्शन आए सामने
एक फैन ने लिखा, ‘मुझे ओटीटी शो इंडियन पुलिस फोर्स बहुत पसंद है। जबकि शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय इसमें अच्छे हैं, मुझे लगता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा शो के लीड के रूप में परफेक्ट हैं। हमेशा की तरह रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने नॉकआउट पंच मारा! चाहे फिल्में हों और अब शो भी, वे अद्भुत ड्रामा रचते हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘इंडियन पुलिस फोर्स शानदार है! कहानी कहने की कला और चरित्र निर्माण लगातार चमकता रहता है।’ एक ने कहा, ‘इंडियन पुलिस फोर्स को डिजिटल स्तर पर लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आपको अंत तक बांधे रखता है!’ तो किसी ने तारीफ करते हुए कहा, ‘इंडियन पुलिस फोर्स का जबरदस्त एक्शन और कहानी आपको बांधे रखती है।’
https://twitter.com/pvkwrites/status/1748202720786346230
https://twitter.com/ImTrueSikh/status/1748198670753743122
शिल्पा शेट्टी नहीं कर पाईं फैंस को इम्प्रेस
एक ने इसकी बुराई करते हुए कहा, ‘इसके साथ रोहित शेट्टी ओटीटी क्षेत्र में उस जगह को बकवास करने के लिए प्रवेश करते हैं, जो पहले से ही संतृप्त है। किसी ने रोहित शेट्टी को लेकर लिखा, ‘वह अपनी कहानियां बताना चाहते हैं, यह ठीक है, लेकिन फिल्में और सीरीज बनाने के बजाय अगर वह उन्हें अपने परिवार के सदस्यों को बताएं तो बेहतर होगा।’ एक ट्वीट आया, ‘रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स धीमी गति की नाटकीयता, एक-आयामी चरित्र और संवेदनशील विषयों की अनाड़ी हैंडलिंग से निराश करती है।’ तो एक बोला, ‘बकवास सीरीज जबरदस्ती की कहानी, जबरदस्ती के गाने, कहानी से कोई संबंध नहीं है। शिल्पा शेट्टी को अब एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए कहीं से भी हीरोइन नहीं लगती।’ एक ने लिखा है, ‘अमेज़न प्राइम पर इंडियन पुलिस फोर्स मजबूर और बेवजह बनाई गई सीरीज लगती है। इसकी कोई जरूरत नहीं थी लेकिन फिर शेट्टी साहब ने अपने फैंस को एक बार फिर लुभाने का फैसला किया और बॉलीवुड के कुछ सबसे खराब एक्टर्स को कास्ट किया।’
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines