हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आटा चक्की में काम करने को क्यों मजबूर हुई Indian Police Force की ये एक्ट्रेस? वायरल हुआ वीडियो

Shilpa Shetty Video: वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में अपने एक्शन से शिल्पा शेट्टी ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया। अब एक्ट्रेस राजस्थान में आटा चक्की चलाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
आटा चक्की चलाते हुए शिल्पा शेट्टी का वीडियो वायरल। फोटो साभार- इंस्टाग्राम

फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स फिल्मों के अलावा कई बार अतरंगी चीजों को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के साथ। शिल्पा की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वो आटा चक्की चलाती हुई दिखाई दे रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद फैंस भी काफी हैरान हैं।

एक्ट्रेस ने बताए चक्की चलाने के फायदे

आपको बता दें कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में एक्ट्रेस हाथ से चलाने वाली आटा चक्की को चलाते हुए दिख रही हैं। चक्की चलाने के साथ ही एक्ट्रेस उसके गुण भी बता रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन दिया, ‘मेरी हालिया राजस्थान ट्रिप के दौरान, जब मैंने एक आटा चक्की देखी तो मुझे पता था कि मुझे यह करना है और ये क्या एक्सरसाइज है।’

विज्ञापन

शिल्पा ने आगे लिखा, ‘इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि चक्की चलाने से हाथ मजबूत होते हैं, पाचन ठीक रहता है और हैमस्ट्रिंग बढ़ता है। क्या आपने पहले कभी चक्की पर काम किया है? मुझे नीचे कमेंट में बताएं।’ एक्ट्रेस ने चक्की में काम करने वालों के लिए सम्मान व्यक्त करते हुए अपने फैंस को चक्की आसन करने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui से दिल हटाकर किसके प्यार में पड़ीं Ayesha Khan? सरेआम किया कुबूल

विज्ञापन

वीडियो देखकर फैंस भी हैरान

शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा कि यह उनके लिए फायदेमंद है, जो पहले से ही पीठ दर्द, स्लिप-डिस्क से परेशान हैं या फिर जो प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो राजस्थान का है। सोशल मीडिया पर आते ही उनका यह वीडियो छा गया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि कई यूजर्स एक्ट्रेस की इस वीडियो को लेकर हैरान भी दिखे। लोग सोच में पड़ गए कि शिल्पा शेट्टी एक्टिंग छोड़कर आटा चक्की क्यों चलाने लगीं?

एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट करते हुए अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सबसे पहली बात ये कि वहां चप्पल पहन कर नहीं बैठते।’ वही, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘चक्की चलाना तो राज कुंद्रा से सीख लेंती।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आज रोटियां मस्त बनेगी।’

विज्ञापन

तारा शेट्टी बनकर किया इम्प्रेस

आपको बता दें कि फिलहाल शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भी मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज में तारा शेट्टी बनकर शिल्पा शेट्टी ने काफी एक्शन किए है, जिसे देखकर फैंस भी इम्प्रेस दिखे। 19 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola