News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Ayeshaa Khan Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) के कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस‘ के 17वें सीजन (Bigg Boss 17) से सुर्खियां बटोरने वाली टीवी एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ये तो हम सब जानते हैं कि आयशा ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui Bigg Boss 17 Winner) का पर्दाफाश किया था। अब हालिया वीडियो में एक्ट्रेस किसी और के प्यार में डूबी नजर आई हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारूकी से इश्क लड़ाने वालीं आयशा खान के ऊपर एक बार फिर प्यार का रंग चढ़ गया है। दरअसल, बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद से आयशा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। वह अक्सर ही अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसे देखने के बाद लोग उनके दीवाने हो गए हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: क्या होता है Grammy Award? जीतने पर कितनी मिलती है इनाम राशि, यहां जानें सबकुछ
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आयशा खान ब्लू कलर की साड़ी पहनकर इठलाती और बलखाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने प्रिंटेड साड़ी को स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ पहना है, जबकि अपने लुक को सॉफ्ट कर्ल ओपन बालों के साथ कंपलीट किया है। वीडियो को शेयर करते हुए आयशा ने बैकग्राउंड में पुराना गाना यूज किया है। साथ ही कैप्शन दिया, ‘मुझे तुमसे मोहब्बत हो गई है।’
आयशा की इस प्यारी सी वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस भी उनकी हंसी पर लट्टू हो गए हैं। कुछ लोग तो उन्हें नेशनल क्रश तक कहने लग गए हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ भी कहो क्यूट तो है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इतना सुंदर भी नहीं होना था।’ इस तरह से कई यूजर्स आयशा खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

गौरतलब है कि बिग बॉस 17 में आने के बाद आयशा खान ने कई कारणों से सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने घर में एंट्री करने के साथ ही स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर टू टाइमिंग का आरोप लगाया था। साथ ही उन्हें धोखा देने का आरोप भी लगाया था। एक समय तो ऐसा भी आया जब आयशा के कारण मुनव्वर की शो में गेम काफी हल्की पड़ गई थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मुनव्वर से लव-हेट रिलेशनशिप के बीच आयशा की मन्नारा चोपड़ा से भी काफी नोक-झोंक देखने को मिली थी। आयशा जब तक बिग बॉस के घर में रहीं किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती थीं। हालांकि घर से निकलने के बाद उन्होंने मुनव्वर फारुकी से पूरी तरह से कटऑफ कर लिया है।
जाहिर है कि आयशा ने घर में कहा था कि वह बाहर निकलने के बाद मुनव्वर की शक्ल तक नहीं देखना चाहेंगी। हालांकि शो के दौरान मुनव्वर ने आयशा से कई बार माफी मांगी थी। अब लगता है कि दोनों घर से निकलने के बाद अपने-अपने करियर में बिजी हो चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।