Mahira Sharma-Mohammed Siraj: सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर चर्चा हो रही है कि भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा के बीच कुछ ना कुछ तो चल रहा है। हाल ही में माहिरा ने एक पोस्ट क्या शेयर किया और उसे सिराज ने लाइक क्या कर दिया कि इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों के बीच कुछ तो है।
नए दावे ने फिर उठाए सवाल?
दरअसल, एक तरफ तो ये चर्चा हो रही है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है, तो बीते दिन तक ये सुनने में आ रहा था कि दोनों कभी एक साथ नजर नहीं आए, तो ऐसा नहीं हो सकता। इन सबके बीच अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक बार सिराज और माहिरा दोनों को एक साथ देखा गया था।
Mahira Sharma
दोनों में से किसी ने नहीं किया रिएक्ट
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा सामने आई हालिया रिपोर्ट्स में यही दावा किया जा रहा है कि एक बार माहिरा और सिराज साथ में नजर आए थे। गौरतलब है कि माहिरा और सिराज दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर अभी कुछ बयान नहीं दिया है और ना ही रिएक्ट किया है। हालांकि, दोनों की डेटिंग की खबरें इस वक्त जोरों पर है।
फैंस के लिए बेहद बड़ी खुश खबरी
अगर ये अफवाहें सच हैं, तो दोनों के फैंस के लिए ये बेहद बड़ी खुश खबरी होगी। हालांकि अब लोगों को इंतजार है कि दोनों में से कोई भी कब इन खबरों पर रिएक्टर करेगा और सच्चाई क्या है वो सबको बताएंगे। इसके लिए लोगों को लंबा इंतजार भी करना पड़ सकता है।
ऑस्ट्रेलिया में हैं मोहम्मद सिराज
बता दें कि मोहम्मद सिराज इस समय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। ऑस्ट्रेलिया नेशनल क्रिकेट टीम पर भारत की 295 रन की जीत में मोहम्मद सिराज ने भी अहम भूमिका निभाई। सिराज ने पहले IND वर्सेज AUS टेस्ट के दौरान कुल पांच विकेट झटके। पहली पारी में दो विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट। इस तरह सिराज की परफॉरमेंस लगातार भारतीय टीम का गौरव बढ़ा रही हैं।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 को किसने दी चुनौती? Allu Arjun की फिल्म से पहले ही दिन कौन लड़ने को तैयार?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines