Celebs publically Assaulted: बॉलीवुड सेलेब्स वैसे तो अपनी पॉपुलरिटी के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। वह अपनी फिल्मों के जरिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इसके अलावा कई बार वह ऐसा कोई बयान दे देते हैं या फिर कोई ऐसी हरकत कर देते हैं जो कि चर्चा का विषय बन जाती है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि जब कोई मीडिया पर्सनालिटी सेलेब्स से ऐसा कोई सवाल पूछ लेते हैं, जिससे वह आपा खो बैठते हैं। लेकिन कई बार ये सेलेब्स बिना वजह पब्लिक की बदसलूकी का शिकार हो जाते हैं। बीते दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें थलपति विजय, विजयकांत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी बीच भीड़ में से किसी ने उनके ऊपर चप्पल फेंक दी। हालांकि भीड़ का शिकार होने वालों में विजय अकेले नहीं हैं। इससे पहले भी कई सितारे पब्लिक के गुस्से का शिकार हुए।
सोहेल खान
सोहेल खान के साथ भी मारपीट हो चुकी है। अभिनेता को उनके घर के बाहर पीटा गया था, जिसके बाद सलमान खान ने सोहेल खान को बचाया था। इस बात का खुलासा सोहेल ने कपिल शर्मा के शो में किया था। उन्होंने बताया कि एकबार बैंडस्टैंड में उनका झगड़ा हो गया था।
यह भी पढ़ें: 2024 में सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाएंगी नई जोड़ियां, लिस्ट में Hrithik-Depika भी शामिल
सोनू निगम
सिंगर सोनू निगम भी फैंस के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। एक कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की की गई थी। इस मामले के बाद सोनू निगम ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
गौहर खान
गौहर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गौहर खान रैंप वॉक कर रही थीं और इस दौरान एक शख्स ने उठकर उनको थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद आखिरकार उस शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया गया था।
कैलाश खेर
एक कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स ने सिंगर कैलाश के ऊपर बोतल फेंक कर मारी थी, जो कि उनको लग गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार उस शख्स ने कैलाश खेर से गाने की डिमांड की थी, जो कि पूरी नहीं हुई तो उसने ऐसा कदम उठाया।
शक्ति कपूर
अभिनेता शक्ति कपूर को फिल्म की शूटिंग के दौरान कोलकाता में दो शख्स ने हमला कर दिया था। बता दें कि दोनों नशे में थे।
सलमान खान
इस लिस्ट में सलमान खान का भी नाम शामिल है। सलमान के साथ पब्लिकली मारपीट हो चुकी है। दिल्ली में अभिनेता को एक महिला ने थप्पड़ जड़ दिया था।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
21 mins ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
2 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
4 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
10 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines