Nidhi Pal
मैं निधि पाल पिछले पांच साल से मीडिया से जुड़ी हूं और Etv Bharat, Amar Ujala Digital जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ जुड़ी हूं।
Read More---विज्ञापन---
Celebs Fresh Pairings 2024: साल 2024 के शुरू होने में सिर्फ एक दिन का वक्त बचा है। लोगों ने काउंटडाउन शुरू कर दिया है, जश्न का माहौल जोरों पर है और लोग पार्टी के नशे में डूबने का इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में फिल्मी सितारों का भी नाम शामिल है। वहीं नए साल में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें से कई फिल्में ऐसी हैं, जिनके सितारे पहली बार बड़े पर्दे पर एकसाथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहली बार एकसाथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखने वाले हैं।
विजय सेतुपति-कटरीना कैफ
विजय सेतुपति और कटरीना कैफ एकसाथ फिल्म मैरी क्रिसमस लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की फ्रेश जोड़ी दिखने वाली है। यह फिल्म डायरेक्टर श्रीराम राघवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
जूनियर एनटीआर-जाहन्वी कपूर
जूनियर एनटीआर और जाहन्वी कपूर भी पहली बार एकसाथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी एकसाथ फिल्म देवरा में दिखाई देगी। यह भी बॉलीवुड की फ्रेश जोड़ी है।
यह भी पढ़ें: Dunki-Salaar ने बॉक्स ऑफिस लूटने की खाई कसम, फिर भी शाहरुख से पीछे प्रभास की फिल्म
ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण
ऋतिक और दीपिका की फाइटर अगले साल जनवरी में रिलीज हो रही है। यह फिल्म देश और सेना पर आधारित है। फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण भी पहली बार एकसाथ नजर आने वाले हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शाहिद कपूर-पूजा हेगड़े
शाहिद कपूर वेब सीरीज फर्जी के बाद क्राइम थ्रिलर फिल्म देवा में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहिद की जोड़ी पहली बार एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ बनेगी। खबर है कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।
शाहिद कपूर-कृति सेनन
देवा के अलावा शाहिद कपूर एक अनटाइटल रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहिद की को-स्टार नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस कृति सेनन होंगी। दोनों की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
प्रभास-दीपिका पादुकोण
साउथ सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण एकसाथ कल्कि 2898 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार अमिताभ बच्चन भी साथ देते नजर आएंगे। अब देखना होगा कि प्रभास और कृति एकसाथ क्या धमाल मचाते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।