हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

4 साल में 200 फिल्में, सुसाइड करके करोड़ों दिल तोड़े, फैन ने खरीदा था आधा खाया सेब...जानें कौन थी वो एक्ट्रेस

विज्ञापन
Silk Smitha

Silk Smitha: सिनेमाजगत में कई ऐसे नाम हैं, जो आज भी अपने स्टारडम का लोहा मनवाते हैं। फिर चाहे वो हिंदी सिनेमा हो या साउथ। कलाकार हर इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जलवा दिखाते हैं।

आज हम आपको साउथ की एक ऐसी हीरोइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा का बड़ा नाम तो थी ही। साथ ही उनका जलवा आज भी बरकरार है। चलिए जान लेते हैं अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीतने वाली अभिनेत्री सिल्क स्मिता (Silk Smitha) उर्फ विजयलक्ष्मी के बारे में…

यह भी पढ़ें- साउथ फिल्म इंडस्ट्री से फिर आई बुरी खबर, इस मशहूर शख्स

विज्ञापन

भारतीय सिनेमा का बड़ा नाम रही हैं सिल्क स्मिता

अभिनेत्री सिल्क स्मिता (Silk Smitha) उर्फ विजयलक्ष्मी सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा का बड़ा नाम है। उन्होंने अपने अभिनय से ना सिर्फ दर्शको का दिल जीता बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज भी लोग उनके स्टारडम के दीवाने है। हालांकि अपनी असल जिंदगी में एक्ट्रेस बहुत ने बहुत कुछ झेला, जिसकी वजह से परेशान भी रहती थी।

नीलाम हुआ अभिनेत्री का खाया हुआ सेब

सिल्क स्मिता ही वो अभिनेत्री हैं, जिनका खाया हुआ सेब नीलाम हुआ था और इसकी बड़ी रकम मिली थी। जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा, एक बार जब एक्ट्रेस अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थी, तो उन्होंने ब्रेक के दौरान एक सेब लिया और एक बाइट काट लिया, जिसके तुरंत बाद अभिनेत्री को शॉट के लिए बुला लिया गया। एक्ट्रेस ने सेब को वहीं रख दिया और शूटिंग के लिए चली गई। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उस सेब को उठाया और वहां से रफूचक्कर हो गया।

विज्ञापन

बड़ी रकम में बिका ये सेब- रिपोर्ट्स

इसके बाद रिपोर्ट्स आई कि अभिनेत्री द्वारा खाए इस सेब को नीलाम कर दिया गया है और इसकी बड़ी रकम भी मिली है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह सेब 2 रुपये में बिका, तो दूसरी रिपोर्ट में बताया गया कि इसे 200 रुपये में बेचा गया। इतना ही नहीं बल्कि कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया कि इस सेब को 26000 रुपये या 1 लाख रुपये से भी ज्यादा में बेचा गया। हालांकि इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola