Baba Ramdev in Mahakumbh: भारतीय जनता पार्टी की सांसद और फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार हेमा मालिनी हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करने आईं थीं। मौनी अमावस्या के दिन उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान बाबा रामदेव भी उनके साथ नजर आए और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाबा रामदेव ने भी संगम में डुबकी लगाई लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि हेमा मालिनी खिल-खिलाकर हंसने लगीं।
रामदेव के डुबकी लगाते ही हंसने लगीं हेमा
रामदेव और हेमा मालिनी ने प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान बाबा रामदेव ने जैसे ही संगम में डुबकी लगाई और फिर ऊपर आए, उनके बाल पीछे खड़े संत के चेहरे पर लगे और उनका चेहरा भी भीग गया। ये नजारा देखकर वहां खड़ी बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी की भी हंसी छूट गई और वो जोर-जोर से हंसने लगीं। हेमा मालिनी और बाबा रामदेव का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
13 जनवरी से शुरू हुए प्रयागराज महाकुंभ में लगभग 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है और ये 26 फरवरी को खत्म होगा। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महाकुंभ में डुबकी लगाते हुए बाबा रामदेव के लंबे बाल दूसरे बाबा के ऊपर लग जाते हैं, जिससे हेमा मालिनी की भी हंसी निकल जाती है।
इस वीडियो में हेमा मालिनी बाबा रामदेव से थोड़ी दूरी पर खड़ी हैं, जबकि बाबा रामदेव संतों के साथ पवित्र स्नान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही बाबा रामदेव डुबकी लगाकर खड़े होते हैं, उनके बाल दूसरे बाबा के चेहरे पर लग जाते हैं, जिसे देखकर हेमा मालिनी हंसी से लोटपोट हो जाती हैं। बाबा रामदेव भी इस पर मुस्कराते हैं। इस मजेदार पल को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी फनी इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: नशे में धुत Karanveer-Chum में दिखीं नजदीकियां, शिल्पा और दिग्विजय भी मस्ती के मूड में
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
3 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
7 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
8 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
10 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
11 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
12 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
14 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
14 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines