नशे में धुत Karanveer-Chum में दिखीं नजदीकियां, शिल्पा और दिग्विजय भी मस्ती के मूड में

Bigg Boss 18 Reunion Party: बिग बॉस 18 खत्म होने के बाद हर किसी को करणवीर मेहरा, चुम दरांग और शिल्पा के रियूनियन का इंतजार था। अब फैंस का वो इंतजार खत्म हुआ है और दिग्विजय के साथ इन तीनों ने मिलकर जमकर मस्ती की है।

Bigg Boss 18 Reunion Party

Bigg Boss 18 Reunion Party

Bigg Boss 18 Reunion Party: बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा ने ट्रॉफी जीतकर अपने सभी ट्रोलर्स और हेटर्स को करारा जवाब दिया। करणवीर ने शो के दौरान अपनी मजबूत शख्सियत के दम पर फैंस को इंप्रेस किया और शो के खिताब को अपने नाम कर लिया। अब शो खत्म होने के बाद जहां विवियन डीसेना और रजत दलाल के फैंस काफी निराश हैं, वहीं करणवीर के फैंस काफी खुश हैं। अब करणवीर, शिल्पा, चुम और दिग्विजय राठी का रियूनियन देखने को मिला। इन चारों ने मिलकर जमकर मस्ती की और इस दौरान चारों ही नशे की हालत में भी दिखे।

विज्ञापन

करणवीर-चुम में दिखीं नजदीकियां

करणवीर मेहरा और चुम दरांग को भी यहां फैंस ने एक साथ देखा। करणवीर मेहरा और चुम को शो के बाद अब तक साथ में नहीं देखा गया था लेकिन रियूनियन पार्टी के दौरान आखिरकार फैंस के फेवरेट ‘चुमवीर’ एक साथ नजर आए। हालांकि अब सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें करणवीर और चुम एक दूसरे के साथ काफी कोजी होते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गौर से देखने पर यहां साफ-साफ लग रहा है कि चुम और करणवीर ने काफी पी ली है और वो एक दूसरे के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं। पैपराजी को भी इस दौरान सभी ने अच्छे से सवालों के जवाब दिए। चुम और करणवीर के अलावा यहां दिग्विजय राठी और शिल्पा शिरोडकर भी नजर आए।

विज्ञापन

शिल्पा-दिग्विजय भी दिखे एक साथ 

सबसे ज्यादा हैरान यहां अगर किसी बात ने किया तो वो ये कि दिग्विजय राठी और शिल्पा शिरोडकर, जो घर में तो ज्यादा करीब एक दूसरे के नहीं थे वो भी इस पार्टी के दौरान एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। दिग्विजय और शिल्पा शिरोडकर एक दूसरे के साथ काफी कन्फर्टेबल लग रहे थे। सोशल मीडिया पर अब इन चारों का ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चारों नशे की हालत में लग रहे हैं और पैपराजी को जमकर पोज दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ