Meet India’s first actress to give Rs 500 crore film: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार कही जाने वालीं अनुष्का शेट्टी अपनी अदाकारी और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिल्मों की सफलता के साथ-साथ उनका नाम कई बार पर्सनल कारणों से भी चर्चा में रहा है। अनुष्का शेट्टी भारत की पहली अभिनेत्री हैं जिन्होंने 500 करोड़ क्लब में अपनी फिल्म को पहुंचाया। चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में।
‘बाहुबली 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल
एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का अब तक का करियर काफी शानदार रहा है और उन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। 2017 में रिलीज हुई एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों में जगह बनाई, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रच दिया। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और अनुष्का शेट्टी को देशभर में एक पैन-इंडिया स्टार बना दिया। अनुष्का की अदाकारी और फिल्मों का प्रभाव इतना गहरा था कि वो साउथ सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं।
साल 2005 में थी करियर की शुरुआत
अनुष्का शेट्टी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म ‘सुपर’ से की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ी और कई हिट फिल्मों का हिस्सा बनीं। इन फिल्मों में उनकी मजबूत भूमिका और शानदार अभिनय को सराहा गया। उन्होंने ‘अरुंधति’ और ‘रुद्रमा देवी’ जैसी वूमेन सेंट्रिक फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया, जिससे उनकी पहचान एक दमदार अभिनेत्री के रूप में और मजबूत हो गई।
अनुष्का शेट्टी का प्रभास के साथ जुड़ा नाम
अनुष्का शेट्टी की निजी जिंदगी भी हमेशा से मीडिया की नजर में रही है। वो अक्सर अपने अफेयर और शादी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। हालांकि उन्होंने कभी भी इन अफवाहों पर खुलकर बात नहीं की है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर रही कि वो अभिनेता प्रभास के साथ रिश्ते में हैं। दोनों के बीच अफेयर की खबरें कई बार सामने आईं, लेकिन दोनों ने कभी भी इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। इसके अलावा अनुष्का शेट्टी का नाम दो दूसरे साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स नागार्जुन और गोपीचंद के साथ भी जोड़ा गया है, हालांकि इस पर भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
अनुष्का शेट्टी की नेट वर्थ
मौजूदा वक्त में अनुष्का शेट्टी 43 साल की हैं और फिलहाल सिंगल हैं। वो अपनी फिल्मों और अभिनय से खुद को स्थापित करती आ रही हैं। हालांकि पिछले एक साल से उनकी कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, फिर भी वो इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और अमीर अभिनेत्रियों में से एक बनी हुई हैं।
लाइफस्टाइल एशिया के मुताबिक अनुष्का शेट्टी की कुल संपत्ति करीब 133 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनका मासिक आय करीब 1 करोड़ रुपये है और वो एक फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट से भी सालाना करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं। इन आंकड़ों से ये साफ है कि अनुष्का शेट्टी साउथ सिनेमा की एक बेहद सफल और प्रभावशाली अभिनेत्री हैं, जो लगातार अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उंचाइयों तक पहुंची हैं।
यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने Aishwarya Rai को क्यों कहा Thankyou, तलाक रूमर्स के बीच वायरल हुआ इंटरव्यू
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
15 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines