Imran Khan: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान काफी लंबे समय से पर्दे से गायब हैं. वहीं अब इमरान खान हाल ही में वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में नजर आए थे. इस मूवी में इमरान खान के साथ उनके मामा आमिर खान भी नजर आ थे. इसके बाद से ही इमरान खान सुर्खियों में छा गए हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी एक्स वाइफ अवंतिका मलिक से तलाक की खबरों पर बातें की हैं. एक्टर ने ये भी बताया कि तलाक लेने का फैसला उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?
एक्स वाइफ के बारे में की बात
इमरान खान ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया है. एक्टर ने कहा कि अवंतिका मलिक के साथ उनका रिश्ता हेल्दी नहीं था. हमारा रिश्ता कम उम्र में शुरू हो गया था. हम दोनों का रिश्ता 17-18 साल की उम्र में शुरू हो गया था. उस समय हमें ये भी नहीं पता था कि रिश्ता कैसे संतुलित होता है. बता दें कई साल तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2010 में शादी कर ली थी. साल 2013 में दोनों ने बेटी इमारा को जन्म दिया. वहीं ये रिश्ता ज्यादा चल ना सका और साल 2019 में दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan के मेकर्स ने पकड़ी समझौते की राह, सेंसर बॉर्ड के खिलाफ दर्ज केस लेंगे वापस!
क्या बोले इमरान खान?
इमरान खान ने तलाक के बारे में बातें करते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि तलाक के बाद मेंटल हेल्थ खराब हो जाती है, लेकिन मेरे साथ उलटा हुआ. तलाक के बाद मेरी मेंटल हेल्थ सुधरी गई. साथ ही एक्टर ने ये भी कहा कि इस पूरी चीज में दोनों की कोई गलती नहीं थी. बस उस वक्त हम समझदार नहीं थे और हम चीजों को सही से परख नहीं सके. अब इमरान खान लेखा वाशिंगटन के साथ रिलेशनशिप में हैं.
यह भी पढ़ें: 7 बार हुआ प्यार, फिर भी जिंदगी भर रहीं तन्हा, दुनिया थी लुक्स की दीवानी; पहचाना कौन है ये हसीना?
इमरान खान की अपकमिंग फिल्म
बता दें इमरान खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ मूवी से की थी. इस फिल्म में एक्टर के साथ जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में थीं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फैंस को भी ये फिल्म काफी पसंद आई थी. अब एक्टर भूमि पेडनेकर के साथ ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ में नजर आएंगे. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 hr agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
5 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
7 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
8 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
9 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
10 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
11 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines