हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड लेखा संग पैदल लौटे घर; वीडियो हुआ वायरल

Imran Khan Released From Custody: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान पुलिस हिरासत से रिहा हो गए हैं. एक्टर की गर्लफ्रेंड ने अपडेट्स शेयर करते हुए बताया है कि पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया है और कैब भी लेने नहीं दी. वहीं एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड पैदल घर जा रहे हैं.

विज्ञापन
इमरान खान को पुलिस ने हिरासत से किया रिहा (Pic Credit- Instagram)

Imran Khan Released From Custody: मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में बॉलीवुड एक्टर इमरान खान अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ शामिल हुए थे. इस दौरान इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. वहीं अब एक्टर को पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है. एक्टर की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो इमरान खान के साथ हिरासत से रिहा होकर घर पैदल ही जा रही हैं. वीडियो में लेखा बोल रही हैं कि पुलिस ने उन्हें कैब तक लेने नहीं दिया. सोशल मीडिया पर लेखा वाशिंगटन का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वहीं कुछ और वीडियोज भी इमरान हाशमी की गर्लफ्रेंड ने शेयर किए हैं.

इमरान खान और गर्लफ्रेंड को पुलिस ने किया डिटेन

इमरान खान ने सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने पर कहा था कि वो किसी पार्टी को सपोर्ट नहीं करते हैं, बल्कि वो सिर्फ देश के नागरिक होने की वजह से इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए हैं. वहीं इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और इनमें इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन भी शामिल थीं. इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा ने प्रोटेस्ट की कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं और अपडेट्स फैंस को दीं. एक वीडियो में इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड वैन में बैठे नजर आ रहे हैं और लेखा बोल रही हैं कि ये लोग हमें घर नहीं जाने दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘पिक्चर अभी बाकी है…’, बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट; शेयर की फोटो

विज्ञापन

हिरासत से रिहा होने के बाद पैदल पहुंचे घर

वहीं एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेखा ने ही शेयर किया है. इस वीडियो में लेखा और इमरान खान पैदल ही घर जा रहे हैं. इसमें लेखा बोल रही हैं कि हम पुलिस हिरासत से रिहा हो चुके हैं, लेकिन पुलिस ने हमें कोई कैब भी लेने नहीं दिया और हम पैदल ही घर जा रहे हैं. वीडियो में देखने को मिल रहा है कि लेखा और इमरान खान दोनों ही पब्लिक प्लेस से गुजरते हुए पैदल ही घर जा रहे हैं. वीडियो में लेखा के पीछे इमरान खान भी नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, 8 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से एक ने खोई लाइफलाइन

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड और कजिन संग आए नजर

बता दें इमरान खान अपनी गर्लफ्रेंड लेखा और उनकी कजिन बहन जैन मेरी खान के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे. वहीं इस दौरान तीनों को पुलिस ने डिटेन कर लिया और वैन में बैठा दिया. जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर इमरान खान और लेखा के साथ फोटो शेयर की थीं. इस फोटो में जैन के साइड में इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड भी नजर आए. वहीं जैन ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘इंकलाब जिंदाबाद.’ वहीं एक वीडियो में जैन के साथ इमरान मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और पीस साइन बनाते नजर आ रहे हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola