हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इमरान खान ने FRRO के ‘लीव इंडिया’ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती, 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश

Bollywood actor Imran Khan: मुंबई पुलिस ने गुरुवार को इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस जारी किया. यह कार्रवाई पिछले सप्ताह मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद हुई है.

विज्ञापन
आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का नोटिस (Pic Credit- Instagram)

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की ओर से जारी ‘लीव इंडिया नोटिस’ को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है. इस नोटिस में अभिनेता को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है. उन पर विदेशी नागरिकों से जुड़े नियमों के कथित उल्लंघन का आरोप है. इमरान खान अभिनेता आमिर खान के भांजे हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट है. हालांकि, हाईकोर्ट में दाखिल की जाने वाली याचिका के विस्तृत आधार और उस पर अदालत की सुनवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

प्रदर्शन में शामिल होने के बाद हुई कार्रवाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने गुरुवार को इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस जारी किया. यह कार्रवाई पिछले सप्ताह मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद हुई है. आरोप है कि भारतीय नागरिक नहीं होने के बावजूद अभिनेता प्रदर्शन में शामिल हुए थे. उनके खिलाफ इमिग्रेशन कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है.

यह भी पढ़ें: प्रोटेस्ट से परेशान दिल्ली के कारोबारी, PM मोदी, राहुल गांधी और केजरीवाल से 31 जनवरी तक प्रदर्शन टालने की अपील

विज्ञापन

हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह कथित तौर पर पुलिस वैन में बैठे दिखाई दे रहे थे. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, ‘लगता है, मुझे सैर पर ले जाया जा रहा है.’ मीडिया से बातचीत में अभिनेता इमरान खान ने कहा था कि वह मुंबई के नागरिक के तौर पर वहां पहुंचे थे और उनकी मौजूदगी किसी विशेष मांग को लेकर नहीं थी. उन्होंने लोगों की आवाज उठाने और देश में स्वतंत्र रूप से आने-जाने के अधिकार पर भी सवाल उठाए थे.

हाईकोर्ट में चुनौती देंगे अभिनेता

इमरान खान के वकील के मुताबिक, अभिनेता FRRO के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में अगले सप्ताह याचिका दायर किए जाने की संभावना है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अदालत में नोटिस को चुनौती देने के लिए कौन-कौन से कानूनी आधार रखे जाएंगे. इस मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी एक्टर इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि अमेरिकी नागरिक और OCI कार्डधारक इमरान खान ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपने दर्जे और वीजा संबंधी शर्तों का उल्लंघन किया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola